शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : पिलखी गांव के ग्रामीणों ने चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर रक्षा सूत्र बांध कर लिया पेड़ों को बचाने का संकल्प

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2024 7:50 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के उर्गम घाटी के पिलखी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। उर्गम घाटी के पिलखी गांव के ग्रामीणों की ओर से गांव के निकटवर्ती क्षेत्र में गौरादेवी की स्मृति वन बनाया गया है। जहां पर तीन सौ से अधिक पेड़ संरक्षित किया गया है। पीएमजीएसवाई की ओर से भेटा-भर्की सड़क निर्माण के कारण इस स्मृति वन के काफी पेड़ों क्षति पहुंची है जिससे ग्रामीणों में खासा रोष है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी समेत कार्यदायी विभाग को भी पत्र भेजा था लेकिन कोई सकारात्मक पहल न होने के कारण ग्रामीणों ने स्वयं ही इस वन को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांध कर स्मृति वन को बचाने का संकल्प दिया है।

चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर अंकुर बल पंचायत पिलखी, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल पिलखी, जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, भूतपूर्व सैनिक सूबेदार भोला सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, सरस्वती देवी, सूरज सिंह, आशुतोष नेगी, ऋषभ नेगी, अमन नेगी, अंशिका, भरत सिंह नेगी, ग्राम प्रधान हेमलता देवी ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में गौरादेवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ स्वंर्ण जयंती के रूप में मनाई जा रही है। जिसमें दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापिका माता मंगला ने किया। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ों में जन्मी गौरा देवी मातृशक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत है जिनकी प्रेरणा से वनों को बचाने के लिए लड़ा गया चिपको आंदोलन विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने कहा कि जिस समाज मे नारी शक्ति का सम्मान होता है वो समाज विकसित हो जाता है।  कहा कि चिपको आंदोलन की धरती में आकर उन्हें अपार खुशी मिली है।

चिपको आंदोलन की स्वर्णजयंती समारोह में गौरादेवी के सुपुत्र चंद्र सिंह, पुत्रवधु मेघुली देवी, सहयोगी जूठी देवी और बाली देवी को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की धर्मपत्नी अनुपमा चौहान, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्य अधिकारी बी.डी. सिंह, पूर्व धर्माधिकारी बदरीनाथ धाम भुवन चंद्र उनियाल, गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, समीर डिमरी, हरीश भंडारी, लक्ष्मण फरकिया, रजनीश पंवार, शुभम रावत, सौरभ राणा आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.