बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि : कांग्रेस ने रस्सी से वाहन खींच कर किया विरोध

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2020 5:13 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के साथ ही मंहगाई के विरोध में शुक्रवार को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वाहन पर रस्सी लगाकर खींचते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सरकार मंहगाई पर रोक व पेट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं करती है कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन करती रहेगी।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एक तरफ पूरा देश कोरोना संकट से जुझ रहा है। लाॅक डाउन के चलते लोगों का रोजगार छीन गया है। आम आदमी की आर्थिकी गड़बडा गई है और सरकार ऐसे समय में पेट्रोल व डीजल के दामों पर निरंतर बढ़ोत्तरी कर रही है। उपर से सरकार के मंत्री जनता के राहत देने के बजाय बयान दे रहे है कि हम दामों को कम नहीं कर सकते है। इससे साफ जाहिर है  कि इस सरकार को जनता की फिक्र नहीं है और सिर्फ वोट की राजनीति कर जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर छलाती आ रही है। कहा कि यदि सरकार मंहगाई पर रोक नहीं लगाती है और पेट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल व डीजल के दाम कम हो रहे है और भारत में इनके दाम निरंतर बढ़ रहे है। सरकार का यह रवैया जनता पर भारी पड़ रहा है। जिसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी,  ओम प्रकाश नेगी, अरविंद नेगी, संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट, संदीप झिक्वाण आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.