शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर अंत्येष्टि कर घर लौटते समय हुआ वाहन दुर्घटना ग्रस्त एक की मौत, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2024 11:50 अपराह्न

दुर्घटना के दो गंभीर घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक मैक्स टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। जिसमें 14 लोग घायल हो गए। एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि सभी लोग अंत्येष्टि से गांव लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।

कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। जिसकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक के लोग नलगांव घाट पर आए हुए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स टैक्सी से वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे जो कि घायल हो गए। सभी घायलों को ऐम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया। घायलों में  से एक घायल कफोली निवासी 60 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र गबरसिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। अस्पताल के एमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गंडीक गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र बागसिंह, कफोली निवासी 49 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र रूपसिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में बलवीर सिंह (30), धर्मेंद्र सिंह (35), उमेदसिंह (62), राजेंद्र सिंह (50) सभी गण्डीक गांव निवासी के अलावा दयालसिंह (65), मनवीर सिंह  (51), रघुवीर सिंह (58), सचिन (24), चालक कुलदीप (58), दिव्या गुसाईं (18) सभी निवासी कफोली गांव के साथ ही प्रवीन खत्री (34) नारायणबगड़ का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश
  • 2017 में बदरीनाथ, 2026 में हाथी पर्वत, आठ साल बाद फिर चमोली में हेली हादसा
  • गंगा में गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्ती, कटेंगे चालान
  • बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास पहाड़ी पर क्रैश, पायलट समेत छह लोग थे सवार; खराब मौसम में रेस्क्यू अभियान जारी
  • जोशीमठ घाटी में लापता हुआ बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर
  • मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर, चमोली में क्रैश होने की आशंका!
  • कोटद्वार : भाबर में पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • कोटद्वार में एसडीएम संदीप कुमार का मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों से लिए मिठाइयों के नमूने, कांटे के नवीनीकरण में लापरवाही पर नोटिस
  • उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, UKSSSC को भेजा गया अधियाचन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.