posted on : मार्च 11, 2024 4:38 अपराह्न
कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सोमवार को पौड़ी पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर के चुंगी, कोतवाली पौड़ी के खाण्डूसैण व कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले कौड़िया एवं सनेह चैक पोस्टों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों, व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई। पौड़ी पुलिस ने प्रत्येक चेक पोस्ट पर वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से चैकिंग की जा रही है व अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ आदि का परिवहन करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।




