गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 361 सीएचओ – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय ने जारी की अंतिम चयन सूची

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2024 8:42 अपराह्न
 
देहरादून : स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों को शीघ्र ही 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिलने जा रहे हैं। एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड ने काउंसिलिंग के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित सीएचओ की तैनाती शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनपदों में की जायेगी। 
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत गत वर्ष 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। जिनमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी पद पर हो जाने से सीएचओ के 379 पद रिक्त हो गये थे। विभाग ने इन पदों को भरने की जिम्मेदारी मेडिकल विश्वविद्यालय को सौंपी थी। विश्वविद्यालय ने काफी कम समय में 25 फरवरी 2024 को सीएचओ की भर्ती परीक्षा का आयोजन कर कांउसलिंग के उपरांत 361 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जिनको शीघ्र ही रिक्त पदों के सापेक्ष जनपदवार तैनाती दे दी जायेगी।
चयनित अभियर्थियों में से अल्मोड़ा जनपद में 12, बागेश्वर 28, चमोली 29, चम्पावत 10, देहरादून 20, हरिद्वार 24, नैनीताल 10, पौड़ी 60, पिथौरागढ़ 34, रूद्रप्रयाग 23, टिहरी गढ़वाल 91, ऊधमसिंह नगर 12 व उत्तराकाशी हेतु 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। डा. रावत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंप दी जायेगी। जिनकी तैनाती का जिम्मा संबंधित सीएमओ का होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ की तैनाती से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। 

यह है सीएचओ की जिम्मेदारी

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का मुख्य कार्य ग्रामीण इलाके में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इन कार्यों में मरीजों का इलाज करवाना, ओपीडी का संचालन करना एवं गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सलाह देना शामिल है। इसके अलावा दुर्घटना की स्थिति में वह व्यक्ति को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध करवाते हैं। उन्हें आशा वर्कर, एएनएम एवं ग्राम प्रधान के साथ मिलकर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचानी होती है। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.