गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वीकृत बजट समय पर खर्च करें अधिकारी – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2024 8:42 अपराह्न

उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़

देहरादून : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के दृष्टिगत रूपये 5.30 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है। प्रथम चरण में सूबे के 46 राजकीय महाविद्यालयों को यह धनराशि दी गई है साथ ही सभी प्राचार्यों को समय रहते उपकरणों की खरीद करने के निर्देश भी दिये गये हैं।  
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद हेतु रूपये 5 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। यह धनराशि सूबे के 46 महाविद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। जिससे इन महाविद्यालयों में प्रयोगशाला के आधुनिक उपकरणों की खरीद की जानी है। मीडिया को जारी बयान में डा. रावत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समय रहते आवश्यकतानुसार उपकरणों की खरीद करने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को यह धनराशि भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इवेंस्टमेंट 2023-24 योजना के तहत धनराशि प्रदान की गई है। जिससे चयनित महाविद्यालयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, मानव विज्ञान आदि विषयों की प्रयोगशालाओं में उपकरणों की खरीद की जायेगी। योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा को विभिन्न विषयों की प्रयोगशाला उपकरण हेतु रूपये 14 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पीजी कॉलेज सोमेश्वर एवं राजकीय महाविद्यालय जैती को रूपये 12-12 लाख की धनराशि मंजूर की गई। बागेश्वर जनपद के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कपकोट एवं गरूड़ को रूपये 10-10 लाख तथा राजकीय महाविद्यालय काण्डा के लिये रूपये 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
चम्पावत जनपद के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा को रूपये 12 लाख तथा राजकीय महाविद्यालय अमोरी को रूपये 10 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज बेरीनाग के लिये रूपये 12 लाख तथा मुनस्यारी पीजी कॉलेज के लिये रूपये आठ लाख स्वीकृत किये गये हैं। नैनीताल में पीजी कॉलेज रामनगर को रूपये 14 लाख, डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ को रूपये आठ लाख तथा डिग्री कॉलेज कोटाबाग तथा पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ को रूपये 12-12 लाख स्वीकृत किये गये हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद में डिग्री कॉलेज सितारगंज तथा बाजपुर के लिये रूपये 12-12 लाख की धनराशि मंजूर की गई है। पौड़ी गढ़वाल में पीजी कॉलेज कोटद्वार एवं थलीसैंण को रूपये 14-14 लाख, डिग्री कॉलेज रिखणीखाल, भाबर कोटद्वार, सतपुली एवं पीजी कॉलेज जयहरीखाल को रूपये12-12 लाख तथा मजरा महादेव महाविद्यालय को रूपये आठ लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। टिहरी गढ़वाल में पीजी कॉलेज नई टिहरी को रूपये 14 लाख, पीजी कॉलेज अगरोड़ा, नरेन्द्र नगर एवं लम्बगांव को रूपये 12-12 लाख तथा पीजी कॉलेज नैनबाग तथा चन्द्रबदनी को रूपये 10-10 लाख प्रदान किये गये हैं।
चमोली जनपद के तहत पीजी कॉलेज गोपेश्वर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ को रूपये 12-12 लाख तथा लॉ कालेज गोपेश्वर के लिये रूपये आठ लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून जनपद में पीजी कॉलेज डाकपत्थर, डिग्री कॉलेज रायपुर तथा डोईवाला को रूपये 14-14 लाख तथा डिग्री कॉलेज त्यूनी के लिये 12 लाख की धनराशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार उत्तरकाशी जनपद में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, बड़कोट, चिनयालीसौड़ तथा पुरोला के लिये रूपये 12-12 लाख तथा रूद्रप्रयाग जनपद में डिग्री कॉलेज रूद्रप्रयाग के लिये रूपये 12 लाख तथा डिग्री कॉलेज जखोली के लिये रूपये आठ लाख स्वीकृत किये गये हैं। हरिद्वार जनपद में डिग्री कॉलेज खानपुर तथा चुडियाला के लिये रूपये आठ-आठ लाख की धनराशि योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है।
इस मौके पर सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव, रूसा सलाहकार प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एएस उनियाल, उप सचिव व्योमकेश दुबे, डॉ. दीपक पाण्डे आदि उपस्थित रहे जबकि वर्चुअल माध्यम से निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. सीडी सूंठा व विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.