posted on : मार्च 9, 2024 4:38 अपराह्न
कोटद्वार । अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उनके परिजनों के साथ धरने पर बैठे आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी पर महानगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने त बेटी को न्याय देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता व युकां कार्यकर्ता शनिवार को झंडाचौक पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस वीआईपी का नाम उजागर हुआ उसे बचाने में सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे आशुतोष को गिरफ्तार कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। यह लोकतांत्रिक हत्या के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने गिरफ्तार नेगी को रिहा करने व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




