सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने उत्तराखंड में पहली जटिल सर्जरी कर दिया महिला को जीवनदान, “लिम्फैन्जियो-लेओ-मायोमाटोसिस” बीमारी से ग्रसित थी महिला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2021 5:08 अपराह्न
जीवन बचाने के लिए की छाती की जटिल सर्जरी 
’लिम्फैन्जियो-लेओ-मायोमाटोसिस’ बीमारी से ग्रसित थी महिला रोगी
इस बीमारी की उत्तराखंड में पहली जटिल सर्जरी  
एम्स ऋषिकेश ने दिया जीवनदान 
ऋषिकेश : फेफड़ों में मांशपेशियां असामान्यतौर से बढ़ जाने के कारण पिछले 3 माह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रही एक 34 वर्षीया महिला अब बिना किसी परेशानी के तीन मंजिले भवन की सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम है। यह सब संभव हुआ है एम्स के अनुभवी शल्य चिकित्सकों की मेहनत से। महिला को लिम्फैन्जियो-लेओ-मायोमाटोसिस नामक बीमारी थी। एम्स, ऋषिकेश के चिकित्सकों ने महिला की छाती की सफलतम जटिल थोरेसिक सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। 
एम्स निदेशक, पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने इस बाबत बताया कि ऐसे जटिल ऑपरेशनों में एजुकेशन और स्किल को साझा करने से परिणाम बेहतर आते हैं। उन्होंने बताया कि छाती रोगों से संबंधित थोरेसिक सर्जरी के लिए एम्स ऋषिकेश में उच्च अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को विश्वस्तरीय मेडिकल तकनीक आधारित बेहतर ट्रीटमेंट उपलब्ध कराना एम्स की प्राथमिकता है। रोगी की जान बचाने के लिए जोखिम उठाकर की गई इस सफल सर्जरी के लिए उन्होंने चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है। 
मुजफ्फरनगर निवासी एक 34 वर्षीया महिला करीब 10 वर्षों से सांस लेने की परेशानी से जूझ रही थी। दिक्कतें बढ़ने लगी तो 3 माह पूर्व उसका जीवन ऑक्सीजन पर निर्भर हो गया। इतना ही नहीं खांसी के दौरान उसे खून आने की शिकायत भी शुरू हो गई। इलाज के लिए उसने मुजफ्फरनगर और मेरठ के बड़े अस्पतालों के चक्कर भी लगाए।  बीमारी का पर्याप्त उपचार नहीं होने पर महिला एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी पहुंची। जांचें आगे बढ़ीं तो पता चला कि महिला ’लिम्फैन्जियो-लेओ-मायोमाटोसिस’ नाम की दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है और इसकी वजह से उसके फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचने में रुकावट हो रही है। महिला की स्थिति यह हो चुकी थी कि उसको दैनिक कार्यों की निवृत्ति भी कठिन चुनौती जान पड़ती थी। 
इस बाबत एम्स के ट्रॉमा सर्जन एवं जनरल थोरेसिक सर्जरी प्रोग्राम के इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि यह बीमारी बहुत ही दुर्लभ किस्म की है और दस लाख लोगों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी के कारण फेफड़ों की अरेखित मांसपेशियां असमान्यरूप से बढ़ जाती हैं। परिणामस्वरूप सिस्ट बनने के साथ साथ फेफड़ों के स्वस्थ ऊतकों पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे में जरूरी था कि फेफड़ों से इन अप्राकृतिक ऊतकों को हटाया जाए। इसके लिए रोगी की पूरी छाती की सर्जरी करने का जोखिम भरा निर्णय लिया गया।
डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि महिला की इस जटिल थोरेसिक सर्जरी में एम्स दिल्ली के चेस्ट सर्जन प्रोफेसर विप्लव मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सर्जरी में चार घंटे  से अधिक का समय लगा। स्वस्थ होने के बाद अब रोगी को बीते रोज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। डॉ. विप्लव एवं डॉ. मधुर के अलावा सर्जरी टीम में डॉ. अजय कुमार,  डॉ. अवनीश एवं डॉ. रूबी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि जितनी जटिल यह सर्जरी थी, उतनी ही जटिल इसमें उपयोग की गई निश्चेतना की प्रक्रिया भी थी। इसका श्रेय उन्होंने ऐनेस्थेसिया विभाग की डॉ. भावना गुप्ता एवं टीम को दिया। उन्होंने बताया कि पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अनुभवी डॉक्टरों की वजह से इस बीमारी का पता चल पाया है। उन्होंने कहा कि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी के मार्गदर्शन की वजह से न्यूनतम समय में ही एम्स में इस प्रकार की जटिलतम सर्जरी की जाने लगी हैं। 

क्या है ’लिम्फैन्जियोले ओमायोमाटोसिस’ बीमारी 

 इस बीमारी में फेफड़ों की मांशपेशियों का असामान्य विकास होने के कारण फेफड़ों में सिस्ट बनने लगती है और मरीज को सांस लेने मे अत्यन्त कठिनाई होने लगती है। साथ ही मरीज के लिम्फ नोड्स ( लसिका ग्रन्थि ) का आकार असामान्य तौर से बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में की जाने वाली सर्जरी की प्रक्रिया बेहद ही जटिल होती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.