रविवार, मार्च 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सभी तरह के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का रखा जाय विशेष ध्यान – डीएम धीराज सिह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2020 4:41 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिह गर्ब्याल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी की कार्यक्रम सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जनपद के श्रीनगर के खण्डा में स्थित डायट पौड़ी के भवन निर्माण हेतु चयनित स्थल का भूमि परीक्षण कराते हुए निर्माण कार्य शुरू करने तथा परिसर में पहुंच मार्ग भी उपलब्ध बजट के अन्तर्गत कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य से पूर्व उक्त स्थल पर पेयजल आपूर्ति के कार्य को यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिये, जिस हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारी को जल संस्थान को धनराशि हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तरह के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कन्ट्रेक्टर स्थानीय स्तर का हो।

विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में गत वर्ष दिये गये टास्क पर कार्य किया गया तथा एक शिक्षक दल केरल राज्य में भ्रमण कर शिक्षण विद्या की जानकारी जुटायी।

बैठक में कोविड-19 के दृष्टिगत बच्चों के शिक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई, जिस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, प्राचार्य डायट डी.एस.आर्य, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एस.के. गुप्ता, सहायक अभियन्ता, जल संस्थान संजय कुमार, सहायक अभियन्ता जल निगम एस.सी. रमोला, प्रवक्ता डायट महावीर सिंह कलेठा, एन.पी.उनियाल, शिवानी रावत, अनुजा रावत आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
  • देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी, नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू
  • देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष
  • हर एक के लिए एक : देहरादून में “वन फॉर वन” ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई खुशियां
  • राज्यपाल ने पौड़ी में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, आधुनिक जिला पुस्तकालय का किया लोकार्पण
  • राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
  • पुरानी जेल परिसर बनेगा हेरिटेज संग्रहालय, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • नंदानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचा
  • बैंक ने निकाली नई भर्ती, भरी जा रही हेड, डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.