रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहाड़ में लड़कों को नहीं मिल रही दुल्हन, बढ़ती जा रही उम्र, जानें …………

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2024 10:54 अपराह्न

देहरादून (प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’): पहाड़ क्या कोई अभिशाप है? क्या पहाड़ पर कोई कलंक है? जब दुनियाभर के लोग उत्तराखंड के पहाड़ों में आना चाहते हैं, तो हम पहाड़ छोड़कर क्यों जाना चाहते हैं? कई तरह के सवाल हैं। इन सवालों का जवाब तो कई लोग देंगे, लेकिन क्या उनमें से कोई ऐसा जवाब भी होगा, जिसे हम सही मान सकेंगे। ये बातें हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि पहाड़ में अपने गांवों में रहकर मेहनत करने वाले युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है। उनको दुल्हन नहीं मिल पा रही है। कोई अपनी  बेटी को पहाड़ के किसी गाँव में नहीं ब्याहना चाहता। ऐसा सब कर रहे होंगे ऐसा कहना थोड़ा अनुचित है, लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा ही सोचते और करते हैं। यह स्थिति पहाड़ में बढ़ती जा रही है। यह पलायन के एक्सीलेटर को और जोर से दबाने का काम कर रहा है, जिससे रफ्तार इहले से ज्यादा तेज हो रही है।

देहरादून वाला ही होना चाहिए

कारण शायद आप भी जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं। दरअसल,ज्यादातर लोग अपनी बेटी को पहाड़ के युवाओं के साथ नहीं ब्याहना चाहते। हर कोई यही चाहता है कि उनकी बेटी या बेटा जिससे भी शादी करे, वो कम से दिल्ली या देहरादून वाला ही होना चाहिए। आखिर ऐसा क्यों है?

पहाड़ को हमने इतना बदतर समझ लिया

सवाल यह है कि क्या पहाड़ को हमने इतना बदतर समझ लिया कि वहां रहना तक नहीं चाहते। जबकि, हमारी जड़ें वहीं से निकली हैं। देहरादून या दिल्ली में ऐसा क्या है, जो सब वहीं भाग रहे हैं। दिल्ली-देहरादून वाले पहाड़ की चीजों के लिए तरस्ते हैं। वो यहां के उत्पादों को अपने साथ एक याद की तरह लेकर जाना चाहते हैं। फिर पहाड़ से बैर क्यों?

आजकल एक ट्रैंड चल पड़ा है

आजकल एक ट्रैंड चल पड़ा है कि शादी करने से पहले मां-बाप यही शर्त रखते हैं कि फैमिली के साथ नहीं रह सकते। शादी के बाद अलग रहेंगे। क्यों? ऐसा क्या हुआ कि अब तक अपने परिवार के साथ रहने वाले बेटे-बेटियां शादी के बाद  परिवार के साथ नहीं रहना चाहते? क्या वो अपना परिवार नहीं बसाएंगे? क्या यह नहीं सोचते कि कलकों उनके बेटे-बेटियां भी उनके साथ ऐसा ही करेंगे।

दिल्ली-देहरादून में घर-प्लाट है या नहीं?

एक और चलन यह चल निकला है कि लड़के से सबसे पहले यह पूछा जाता है कि दिल्ली-देहरादून में घर-प्लाट है या नहीं? क्या शादी प्लाट से की जा रही है या फिर लड़के से…? सबको ऐसा क्यों लगता है कि मैदान में ही जीवन है। असल जीवन तो पहाड़ पर है। लोग पहाड़ में आने के लिए तसते हैं और हम पहाड़ को वीरान करने के लिए हर दिन नए तरीके खोज रहे हैं।

जिम्मेदार भी आप और हम ही हैं

हां पहाड़ में सुविधाओं की कमी है। लेकिन, उनके लिए जिम्मेदार भी आप और हम ही हैं। हम वोट देते वक्त और वोट देने के बाद नेता से यह सवाल नहीं पूछते कि उनके पहाड़ का ऐसा हाल क्यों है? क्यों दूसरी बार भी वोट के लिए झोली फैलाने वालों को कड़े शब्दों में नहीं कह दिया जाता है कि पहले स्कूल, अस्पताल की व्यवस्था करो। रोजगार के साधन जुटाकर दो…तभी वोट देंगे। जिस दिन ऐसा हो जाएगा, पहाड़ से कोई नहीं जाएगा।

फिर कभी लौटकर नहीं आता…आखिर क्यों?

हमारे पूर्वज इन्हीं पहाड़ों पर रहकर खुशहाल जिंदगी जीते आ रहे हैं। देहरादून के 10-गुणा-12 के कमरों में हमारे बुजुर्गों का दम घुटता है। वो आज भी शहरों में नहीं रहना चाहते। कमसे कम पहाड़ से जाने के बाद लौट तो आइए। कभी-कभार अपना गांव तो देख लिया कीजिए। पहाड़ दुखी है कि जो भी उसे छोड़कर जाता है। फिर कभी लौटकर नहीं आता…आखिर क्यों? नौकरी के लिए जरूर जाइए, लेकीन अब तो लोग स्थाईतौर शहर को ही अपना ठौर बना ले रहे हैं।

ऐसा वीराना कैसे छोड़ सकते हैं?

आपका वो गांव भी आपसे सवाल पूछता होगा कि जिसे मैंने पाला, जिसकी कई पीड़ियों ने मुझे भोगा। आज वो मुझे ऐसा वीराना कैसे छोड़ सकते हैं। उन खेतों के मन में भी कुछ सवाल उठते होंगे, जिनमें कभी फसल लहलहाती थी। जहां कभी खुशहाली थी…आज उनमें जंगल उग आया है।

खुशी तनाव की जिंदगी में गम बन जाती है

आखिर क्यों शादी के लिए देहरादून की शर्त रखी जा रही है। पहाड़ के हमारे युवा इस शर्त के आगे कुछ तो टूट जाते हैं। जिंदगीभर के लिए बैंक लोन के कर्ज तले दबे रहते हैं। जिस खुशहाली के लिए पहाड़ छोड़कर शहर जाते हैं। वो खुशहाली लोन चुकाने के टेंशन में गुम हो जाती है। जिस सुविधा के लिए पहाड़ छोड़ आते हैं। वह खुशी तनाव की जिंदगी में गम बन जाती है। आखिर क्यों इसलिए पहाड़ छोड़ते हैं?

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.