शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : स्कीइंग व साहसिक पर्यटन के लिए सैलानियों के इंतजार में दयारा बुग्याल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2024 11:59 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  बर्फ की चादर ओढ़े उत्तरकाशी जिले का दयारा बुग्याल (मखमली घास का मैदान) स्कीइंग व साहसिक पर्यटन के लिए सैलानियों का इंतजार कर रहा है। 30 वर्ग किलोमीटर में फैले दयारा बुग्याल में इन दिनों तीन से लेकर चार फीट तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। जो साहसिक खेलों स्कीइंग आदि के लिए आदर्श स्थिति है। दयारा बुग्याल में कदम-कदम पर स्कीइंग की ढलान हैं। कई ढलान तो दो किलोमीटर तक लंबी हैं। बार्सू गांव से चार किलोमीटर की दूरी पर दयारा बुग्याल का ही हिस्सा भरनाला में एक किलोमीटर लंबी ढलान है। जहाँ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय युवाओं द्वारा इन दिनों स्कीइंग भी की जा रही है।  
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान व पर्यटन विभाग द्वारा भरनाला मे हर वर्ष स्कीइंग प्रशिक्षण कराया जाता है किन्तु इस वर्ष देर से बर्फबारी होने के कारण फिलहाल स्थानीय युवाओं द्वारा ही इसके प्रचार प्रसार हेतु स्कीइंग की जा रही है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े बार्सू गांव के नवीन रावत कहते हैं कि विंटर गेम्स के लिए दयारा व भरनाला में आदर्श स्थितियां हैं। उनका कहना है कि स्कीइंग करने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय ट्रैकिंग संचालकों के पास सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं नजदीकी पाला गांव से प्रताप प्रकाश पंवार ने बताया कि सरकारी स्तर से कुछ सुविधाएं ओर मिलें और बुग्याल का प्रचार हो तो इससे अच्छी स्कीइंग कहीं और नहीं हो सकती। बार्सू गांव के स्थानीय युवा पुष्पेंद्र रावत, सुशील रावत, आलोक रावत, रितिक रावत,नवीन सिंह रावत द्वारा पिछले 3-4 दिनों से अपने स्तर से यहाँ स्कीइंग प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
दयारा की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेने वाली है। दयारा बुग्याल से गिडारा बुग्याल, बंदरपूंछ, काला नाग पर्वत, द्रोपदी का डांडा प्रथम व द्वितीय, श्रीकंठ पर्वत सहित कई प्रमुख चोटी नजर आती हैं। इसके साथ ही गंगा घाटी का मनोहारी नजारा भी यहां से दिखता है।सर्दियों के दौरान दयारा बुग्याल की शांति, जहां बर्फ से ढके परिदृश्य, पैरों के निशान और हिमालय की चोटी के दृश्य एक अविस्मरणीय अनुभव पैदा करते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्थानीय ग्रामीणों व प्रशिक्षित युवाओं द्वारा उत्तराखंड सरकार व पर्यटन विभाग से भरनाला मे शीतकालीन खेलों के आयोजन की मांग की है। जिससे यहाँ रोजगार सृजन के अवसर पैदा किये जा सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.