रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही मोबाइल वैटेनरी यूनिट, चमोली जिले में योजना के तहत चार वाहनों का किया जा रहा संचालन, 1962 एमवीयू से 9264 पशुपालकों को किया गया लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2024 3:47 अपराह्न
 

राज्य में 1,19,876 पशुपालक ले चुके 1962 एमवीयू का लाभ

चमोली : चमोली जनपद के साथ ही राज्य के पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से संचालित मोबाइल वैटेनरी यूनिट वरदान साबित हो रही है। जहां योजना के संचालन से पूर्व पशुपालकों को मवेशियों के बीमार और चोटिल होने पर उनका उपचार चुनौती बना रहता था। वहीं मोबाइल वैटेनरी यूनिट के संचालन के बाद पशुपालकों को एक कॉल पर ही उपचार की सुविधा मिल रही है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजना से चमोली में 9264 पशुपालकों को लाभान्वित किया जा चुका है। जबकि सम्पूर्ण उत्तराखंड में अभी तक 1 लाख 19 हजार 876 मवेशियों का उपचार किया गया है।
उत्तराखंड में केंद्र सरकार के सहयोग से 16 नवम्बर 2022 को मोबाइल वैटेनरी वाहन योजना के 60 वाहनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके तहत राज्य के 13 जनपदों के 90 ब्लॉक में से 60 में वाहनों का संचालन शुरू हुआ। योजना के प्रथम चरण में चमोली जिले के जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गैरसैंण और देवाल ब्लॉक में वाहनों का संचालन किया जा रहा है। योजना के संचालन का जिम्मा जीवीके की ईएमआरआई (इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट) कंपनी को सौंपा गया है। वाहन की सुविधा के लिए कंपनी की ओर से 1962 हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। इस नम्बर पर पशु पालक की ओर से मवेशी के बीमार या चोटिल होने की सूचना देने पर क्षेत्र में तैनात वाहन मौके पर पहुंचकर मवेशी का उपचार कर रहा है। वाहन में एक पशु चिकित्साधिकारी के साथ ही एक पैरावेट की तैनाती की गई है। जिसके माध्यम से मवेशी का उपचार करने के साथ ही पशुपालकों को दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क्या कहते हैं पशु पालक

  • सरकार की ओर से जोशीमठ क्षेत्र में मोबाइल वैटेनरी यूनिट से मवेशियों के उपचार की सुविधा सुगमता से मिल रही है। मेरी ओर से तीन बार वाहन का ग्रामीणों को लाभ दिलाया गया है। गांव के विजय प्रसाद और आशीष भट्ट के साथ ही मेरे स्वयं के मवेशी को वाहन की मदद से समय से उपचार उपलब्ध हुआ है। – हीरा सिंह, ग्राम प्रधान, टंगणी, जोशीमठ।
  • पशुपालन विभाग में संचालित हेल्पलाइन 1962 नम्बर की मदद से सुगमता से समय पर मवेशी के उपचार की सुविधा मिल रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालन करने वालों को लाभ मिल रहा है। – संतोषी देवी सेमवाल, सैकोट, चमोली।
राज्य में 60 मोबाइल वैटेनरी यूनिट का संचालन किया जा रहा है। चमोली में कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल और जोशीमठ में तैनात वाहनों से अभी तक 9264 और रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में तैनात वाहनों से 2838 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया है। राज्य में अभी तक 1 लाख 19 हजार 876 मवेशियों का यूनिट के माध्यम से उपचार किया गया है। – आशीष नेगी, राज्य प्रभारी, 1962 मोबाइल वैटेनरी यूनिट।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • चारधाम यात्रा के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला : सोहन सिंह बने बदरी-केदार मंदिर समिति के स्थायी CEO
  • क्रॉप कटिंग प्रयोग में शामिल हुई डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों संग सहभागिता से बढ़ाया विश्वास और उत्साह
  • रात्रि गश्त में पुलिस को दिखी बुजुर्ग महिला, सुरक्षित मिलवाया परिवार से
  • पौड़ी में मिली प्राचीन सुरंग, मानव निर्मित होने की संभावना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.