रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना की पहल पर किया गया जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पुस्तकालय का आधुनिकीकरण और नवीनीकरण, ई-लाईब्रेरी में पढते हुए अब तक 11 युवाओं ने हासिल की सरकारी नौकरी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2024 5:33 अपराह्न

कभी पढ़ाई के दौरान खली थी एकांत माहौल की कमी।

जीवन के अनुभवों से दूर की युवाओं की परेशानी।

चमोली : चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ई-लाइब्रेरी के जरिए युवाओं के सपने साकार करने की राह खोल दी है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पुस्तकालय का आधुनिकीकरण और नवीनीकरण कर पठन पाठन के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई है। जिसका लाभ अब युवाओं को मिलने लगा है। यहां पर बच्चों के पठन-पाठन के लिए कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, फर्नीचर, रैक, राउंड टेबल, विभिन्न विषयों की 3610 नई किताबें रखी गई है। ई-पुस्तकालय की 33610 किताबों को कम्प्यूटराइज्ड कराया गया है। ई-लाइब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा के साथ ही ऑडियो विजुअल रूम बनाया गया है। पुस्तकालय में बेहतरीन लाइटिंग, पेंटिंग और फ्लोर मैटिंग सहित अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया की गई है। हर रोज करीब 150 तक नियमित पाठक लाइब्रेरी पहुंच रहे है। लाइब्रेरी की सदस्यता भी 800 हो गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए शांत माहौल मिलना अक्सर कठिन होता है। जब मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था तो मैने भी लाइब्रेरी में जाकर तैयारी की। लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए किताबों के साथ-साथ एकांत माहौल भी मिलता है। जनपद में युवाओं की सुविधा के लिए ई-पुस्तकालय के साथ वाई-फाई की सुविधा की गई है ताकि पाठकों को अपने सवालों का उत्तर भी तत्काल मिलता रहे।

ई-लाईब्रेरी में पढते हुए अब तक 11 युवाओं ने हासिल की सरकारी नौकरी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में ई-लाइब्रेरी खुलने के बाद मात्र 18 महीनों में ही यहां पढ़ने वाले 11 युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाकर सरकारी नौकरी हासिल की है। पुस्तकालयाध्यक्ष हिमांशु डंगवाल ने बताया कि गोपेश्वर की रीना नेगी को ग्राम विकास अधिकारी, नंदानगर के तांगला गांव के भुवन सिंह को पुलिस, गोपेश्वर पालिका क्षेत्र के सगर गांव के अनूप रावत को पटवारी, दशोली ब्लाक के डुंग्री गांव की रिया झिंक्वाण को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रिया तिवारी को पुलिस अग्निशमन, गोलिंग की सोनी गुसाई व रांगतोली की दीप्ति को पुलिस दूरसंचार, मनोज कुमार को पटवारी, पाडुली (गोपेश्वर) के मयंक नेगी को पटवारी, सौरभ सिंह को वन विभाग तथा रुद्रप्रयाग जनपद के किजणी गांव के अमित नेगी को वन विभाग में ई-लाइब्रेरी में अध्ययन के पश्चात नौकरी हासिल हुई है। आगे भी इसी तरह की उम्मीद है।

डीएम ने दूरस्थ क्षेत्रों में भी ई-लाइब्रेरी खोलने का उठाया बीडा

जिलाधिकारी ने अब जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी ई-लाइब्रेरी की कल्पना को साकार करने का बीड़ा उठाया है। डायट गौचर मे ई-लाइब्रेरी शुरू हो चुकी है। कर्णप्रयाग में ई-लाइब्रेरी बनकर तैयार है। जोशीमठ में ई-लाइब्रेरी भवन बन गया है। जबकि पोखरी में लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए भी डीएम ने उठाए कदम।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के प्रयासों से राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में एक आधुनिक सुसज्जित एवं तकनीकी संसाधनों से युक्त गणित प्रयोगशाला स्थापित गई। जिसमें स्मार्ट बोर्ड, सीबीएसई पाठ्यक्रम की वीडियो ई कंटेंट, गणित से संबंधित मॉडल, सामग्री, मापक यंत्र, रोचक गणितीय अबेकस उपकरण, गणित प्रयोगशाला उपकरण व जूनियर, सीनियर और एडवांस किट आदि की व्यवस्था है। जबकि अंग्रेजी भाषा को सरल बनाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज माणा-घिंघराण में अनटाइड फंड से सुसज्जित, डिजिटल तकनीकी युक्त अंग्रेजी प्रयोगशाला स्थापित की गई। इस प्रयोगशाला में अंग्रेजी बोलने व सीखने, आधारभूत व्याकरण, उच्च श्रेणी व्याकरण और व्यावसायिक संवाद कौशल हेतु सॉफ्टवेयर आधारित व्यवस्था की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.