रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद टिहरी गढ़वाल को शिक्षा का हब बनाने के लिए एक मुहिम, 09 ब्लाॅकों के 09 स्कूलों में बने पुस्तकालय

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 15, 2024 2:57 अपराह्न
 

‘‘पुस्तकालयों में बच्चों की जरूरत एवं मांग के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध हों किताबें-जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल।‘‘

टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला पुस्तकालय श्रीदेव सुमन को हाइटेक करने के साथ ही जनपद के 09 ब्लाॅकों के 09 स्कूलों में खनन न्यास से पुस्तकालय बनवाये गये हैं। गुरूवार को सभी 09 पुस्तकालयों से  वीसी के माध्यम से जुड़े छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी द्वारा चर्चा की गई। इस मौके पर बच्चे काफी खुश नजर आये, उन्होंने उत्साहित होकर जिलाधिकारी से बात की तथा धन्यावाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिये गये कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर पुस्तकालयों में बैठाकर पढ़ाई का माहौल बनायें। साथ ही पुस्तकालयों में बच्चों की जरूरत एवं मांग के अनुसार निःशुल्क किताबें को उपलब्ध कराने को कहा गया। श्रीदेव सुमन जिला पुस्तकालय में रोस्टर बनाकर प्रातः 09 से सांय 05 बजे तक खुला रखने को कहा गया, ताकि बच्चे बिना रोक-टोक अपने सुविधानुसार किसी भी समय पुस्तकालय में आ सकें।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और सभी एसडीएम से कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके, इस हेतु अधिक से अधिक रिडिंग रूम बनाने के लिए सामुदायिक भवन या सरकारी भवन को चिन्ह्ति कर प्रस्ताव भेजें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर ग्राम पंचायात में एक पुस्तकालय हो, ताकि बच्चे किताबों की ओर अग्रसर हो सकें। ब्लाॅकों में बनाये गये पुस्तकालयों का अधिक से अधिक उपयोग हो सके और वे केवल स्टोर बनकर न रह जायें इस हेतु जिलाधिकारी ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों और पढ़ाई की इच्छुक महिलाओं को भी पुस्तकालय से जोड़ने के लिए प्रधानाचार्यों को उनका विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही स्कूल समय के बाद भी पुस्तकालय संचालित हो सकें, इसके लिए अतिरिक्त स्टाॅफ को तैनात करने को कहा गया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रतापनगर आशिमा गोयल द्वारा प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलोें के अध्यापकों के सहयोग से कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों हेतु प्रत्येक विषय को लेकर तैयार किया गया ‘‘परीक्षा जीतो अभियान‘‘ प्रोजेक्ट को पीपीटी के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सुदूर क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं एवं विशेष रूप से पढ़ाई में कमजोर बच्चों को लेकर ‘‘परीक्षा जीतो अभियान‘‘ प्रोजेक्ट में 10 साल के परीक्षा प्रश्न पत्रों से प्रश्न उठाकर माॅड्यूल तैयार किया गया है। इसके साथ ही लेक्चर वीडियों भी तैयार किये जा रहे हैं, ताकि बच्चे वीडियों के माध्यम से भी पढ़ सकें और उनका पढ़ाई के प्रति आत्मविश्वास बढ़ सके।
जिलाधिकारी ने ‘‘परीक्षा जीतो अभियान‘‘ प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है और निश्चित ही इससे बच्चों को काफी सहायता मिलेगी, अच्छे परिणाम प्राप्त होने पर वीडियों सामाग्री को जनपद के अन्य स्कूलों में भी साझा किया जायेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी को परीक्षा जीतो अभियान की सामग्री सभी बच्च्चों को उपलब्ध कराने तथा पढ़ाई में कमजोर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ फरवरी में ही बैठक करने को कहा गया। जिलाधिकारी सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि परीक्षा को लेकर घबरायें नहीं, अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार उपस्थित रहे, जबकि सीईओ एस.पी. सेमवाल, डीईओ बेसिक वी.के. ढौंडियाल सहित नौ ब्लाॅक के नौ स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राएं वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
  • संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर
  • 490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.