गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कीर्ति नगर ग्राम चिलेड़ी में सिंचाई हौज के पुनर्निर्माण से किसानों के खिले चेहरे, जिला योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत पूराने टैंक में आर.सी.सी. लाइनिग कर सिंचाई टैंक हुआ जीर्णाेधार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2024 1:02 अपराह्न
टिहरी : विकासखंड कीर्ति नगर की ग्राम चिलेड़ी में कई वर्षों से खस्ता हाल में पड़ी सिंचाई हौज का जिला योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पुनर्निर्माण हुआ। जिससे वर्षों से पड़ी असिंचित कृषि जमीन को दोबारा जीवन मिला है। सिंचाई हौज के पुनर्निर्माण में  7.50 लाख रूपये,  रूपये 5.00 लाख जिला योजना एवं रूपये 2.50 लाख प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से मिला है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषि एवं भूमि संरक्षण इकाई ने कई वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई हौज का पुनर्निर्माण किया। ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य के द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के क्रम में कृक्षकों की समस्या को ध्यान में रखते हुये जिला योजना के अन्तर्गत इस परियोजना का चयन किया गया साथ ही पी.एम.के.एस.वाई योजना के युगपतिकरण कार्य पूर्ण किया गया। जिला योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत पूराने टैंक में आर.सी.सी. लाइनिग कर उसे पुनः किसानों को  सौंपा गया। जिस कारण किसानों के परिवारों में दोबारा खुशी का माहौल दिखा।
कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि 146.25 घन मीटर अथवा 146250.00 लीटर की क्षमता रखने वाला सिंचाई टैंक दूर दराज के कई गांवों की कृषि भूमि को सीचित करता है। जिससे कि किसानों की उपज वाली जमीन को सही समय पर सही मात्रा में पानी उपलब्ध हो जाता है। उन्होने बताया कि सिंचाई हौज निर्माण कार्य होने से स्रोत का जल हौज में एकत्रित कर कृषकों द्वारा 3.00 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जा रही है, सिचाई सुविधा का विस्तार होने के कारण कृषकों के फसल उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। कृषि आय में बढ़ोत्तरी होने से भविष्य में कृषकों की आर्थिक स्थिति के साथ साथ आमदनी में भी सुधार देखने को मिलेगा।
वही विकासखण्ड- नरेन्द्रनगर की ग्राम- थान विडोन, में कृषि विभाग द्वारा जिला योजनान्तर्गत सिंचाई टैंक की मरम्मत का कार्य भी किया गया। विकासखण्ड नरेन्द्रनगर की ग्राम थान विडोन न्याय पंचायत आमपाटा  में जिला योजनान्तर्गत सिंचाई टैंक की मरमत भी की गई। ग्राम प्रधान कुलवीर चौहान एवं कृषकों द्वारा  क्षतिग्रस्त टैंक के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया गया । जिससे देखते हुऐ  जिला योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में सिंचाई टैंक की मरम्मत का कार्य कृषि विभाग द्वारा कराया गया। जिसपर कृषि अधिकारी अभिलाष भट्ट ने बताया कि टैंक की लागत लगभग 4.00 लाख रूपये है, वर्तमान में टैंक से लगभग 2 है।  कृषि भूमि सिंचित की जा रही है। जिससे मुख्य फसल प्याज, गेंहू, धान, अदरक, हल्दी आदि का उत्पादन किया जा रहा है। लगभग 15 नाली कृषि भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर पड़ी थी इस वर्ष भूमि की सिंचाई कर प्याज की फसल लगाई गई जिसमें कृषकों को आर्थिक लाभ हुआ। सिंचाई टैंक को भ्क्च्म् पाईप से जोड़कर अन्य भूमि की भी सिंचाई की जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.