बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अन्थवाल ने नगर निगम कोटद्वार के द्वारा की जा रही लापरवाही से गो वंश को हो रहे नुकसान का लिया कड़ा संज्ञान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2024 2:19 अपराह्न
कोटद्वार : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अन्थवाल ने नगर निगम कोटद्वार के द्वारा की जा रही लापरवाही से गो वंश को हो रहे नुकसान का कड़ा संज्ञान लिया। मुजीब नैथानी द्वारा अध्यक्ष उत्तराखण्ड गोसेवा आयोग को अवगत कराया गया था कि नगर निगम कोटद्वार द्वारा कूड़ादान हटा दिए जाने एवम स्थानीय निवासियों द्वारा  कूड़ादान हेतु पूर्व में ही उक्त चिन्हित स्थलों पर कूड़ा फेंका जा रहा है जिसमें प्लास्टिक इत्यादि भारी मात्रा में मौजूद है। खुले में इस प्रकार कूड़ा फेंके जाने की वजह से गौ वंश उस कूड़े को खाने को विवश है क्योंकि निगम में मौजूद गोवंश के आश्रय हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। नगर आयुक्त कोटद्वार को बार बार शिकायतों के बावजूद निगम उक्त समस्या के निराकरण हेतु कोई उचित कार्यवाही नहीं कर रहा है। मुजीब नैथानी के पत्र के साथ साथ अन्य शिकायतों का व सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो आदि का संज्ञान लेते हुए गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंठवाल ने जिलाधिकारी गढ़वाल को दिए हैं जॉच  कर दोषियों अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अन्थवाल ने नगर निगम, कोटद्वार की लापरवाही के चलते कोटद्वार शहर में कूड़े के ढेर में प्लास्टिक, कांच इत्यादि विषाक्त पदार्थ को खाने को विवश गौवंश की दुर्दशा के सम्बन्ध में शिकायत का लिया संज्ञान। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अन्थवाल ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को भेजे पत्र में लिखा कि मुजीब नैथानी, लैंसडौन भवन, देवी मन्दिर, देवी रोड़, सिताबपुर, कोटद्वार द्वारा अपने वाट्सऐप / ई-मेल संदेश के माध्यम से अवगत कराया है कि नगर निगम, कोटद्वार द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पहले कूड़ेदान रखे गये थे, अब वह कूड़ेदान हटा दिए गये हैं, जिस वजह से उक्त स्थान पर लोग कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते हैं, जिसको सड़को पर विचरण करने वाले गोवंश खा रहे हैं, जिसमें प्लास्टिक इत्यादि विषाक्त पदार्थ कांच इत्यादि भी होता है, जिसके फोटोग्राफ भी प्रेषित किए गये हैं। इसकी शिकायत सम्बन्धित द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से भी की गई, किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
इस प्रकार की शिकायतें पूर्व में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुयी हैं, जिसमें नगर निगम, कोटद्वार की लापरवाही के चलते गाड़ी घाट तिराहे पर कूड़े के ढेर पर बड़ी संख्या में गौवंश को प्लास्टिक, कांच इत्यादि विषाक्त पदार्थ को खाने को विवश गौवंश को दिखाया गया था तथा जिससे कई बेजुबान नंदी एवं अन्य गौवंश की असामयिक मौत तक हो गयी थी। नगर निगम, कोटद्वार द्वारा इन निराश्रित गोवंश को शरण देने हेतु गौशाला के निर्माण एवं उसके संचालन में भी गम्भीर लापरवाही बरते जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही है, जिस पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अन्थवाल ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को लिखे पत्र में कहा कि नगर निगम, क्षेत्रान्तर्गत इधर-उधर बड़ी संख्या में विचरण कर रहे गोवंश जो प्लास्टिक, कांच इत्यादि विषाक्त पदार्थ खाने को विवश हैं, उन्हें उचित शरण दिलाने हेतु तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए उक्त शिकायतों बिन्दुओं की जांच कर दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें तथा कृत कार्यवाही से आयोग को भी अवगत कराने का कष्ट करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.