मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्या हम अपने प्रियजनों के मौन को समझते हैं ?…….

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2024 11:15 अपराह्न
देहरादून : यद्यपि मौन भी भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है। दुविधा होने पर या किसी संकट में, या मानसिक अथवा शारिरिक पीड़ा होने पर लोग अक्सर चुप हो जाते हैं क्योंकि उन्हें कोई ऐसा बोलने वाला नहीं मिलता जिससे वे अपना दिल खोलकर अपने मन की भावना व्यक्त कर सकें और जीवन की अनसुलझी समस्याओं का समाधान ढूँढ सकें। कभी-कभी, किसी के शब्द, कार्य या जीवन परिस्थितियाँ लोगों को इतना आहत कर देती हैं कि उन्हें उनसे निपटना मुश्किल हो जाता है। यदि उन्हें ऐसा कोई नहीं मिलता जो उन्हें लगता है कि उन्हें समझ सकता है, तो वे यकायक मौन हो जातें हैं।
यदि हम पाते हैं कि हमारा कोई प्रियजन शांत हो गया है, तो हमें उनसे अवश्य ही बातचीत करनी चाहिए।  उन्हें महसूस कराएं कि वे अकेले नहीं हैं और वे आप पर भरोसा कर सकते हैं। कभी-कभी, लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत होती है जिससे वे खुलकर बात कर सकें। असल में हम इस डिजिटल दुनिया में इतने अधिक मशगूल हो गयें हैं कि हमने आपस में बात करना लगभग बन्द सा कर दिया है। यह हम सबके लिये घातक है। हमें रोज कम से कम 10 ऐसे लोगों से चलभाष पर बात करनी चाहिए, जिनसे हमने गत एक वर्ष से कोई बात नहीं की है। इसके लिए अपने चलभाष में A से शुरू करके Z तक सभी लोगों से संवाद स्थापित करके उनकी कुशल-क्षेम पूछनी चाहिए। यह मनोविज्ञान है कि यदि बात करने का अंतराल बढ़ गया है तो वह बढ़ता ही जाता है। हम हर चीज़ कल पर टालने के आदी होते जा रहें हैं।
इसी तरह हमें अपने आस पड़ौस में लोगों से जाकर मिलना चाहिए। अपने साथियों, रिटायर्ड लोगों से, मित्रगणों से गाहे-बगाहे मिलते रहने से जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। जब हम अपने आवास से कहीं लम्बी दूरी की यात्रा पर निकलते है तो हमें यह बोध करना चाहिए कि कौन कौन प्रियजन मार्ग में पड़ेंगे, उनसे मिलने का अवसर नहीं गँवाना चाहिए। इस मेलमिलाप से दोनों परिवारों की प्रसन्नता में वृद्धि होती है। अभी कल ही मेरे सबसे घनिष्ठ मित्र का एक ऑपरेशन के पश्चात आकस्मिक निधन हो गया, तो मुझे बहुत पछतावा हुआ कि हमें उनसे और अधिक मिलना चाहिए था। चलभाष पर हम लगभग रोज बातें करते थे, लेकिन वे कहते कहते भी हमारे घर नहीं आ सके, जिसका मलाल मुझे जीवनभर रहेगा। इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि मिलने के अवसर ढूँढे और मिलने का कोई मौका न गवाएँ। और अपने निकटजनों और प्रियजनों से कृपया संवाद सदैव बनायें रखें।

आइये हम सब

  • 😊 खुश रहें!
  • ❤️ विनम्र बनें!
  • 🥰 सकारात्मक रहें!
  • 😇 अनुकूल बनें!

वो दिल ही क्या जो मिलने की दुआ न करे,

मैं तुझे कभी तुम्हें भूलूँ ये खुदा न करे…

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.