रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एससी समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का वंचित, गरीब एवं वास्तविक लाभार्थी को मिलना चाहिए लाभ – मुकेश कुमार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2021 6:55 अपराह्न
हरिद्वार । उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जनपद में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित, गरीब एवं वास्तविक लाभार्थी को मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक एवं तहसील स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड आदि पर योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाये, जिससे आने वाले लोगों को जानकारी मिल सके।
अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार द्वारा समाज कल्याण, उद्यान, शिक्षा, डेयरी, पशुपालन, कृषि, मत्स्य, महिला कल्याण, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा, चिकित्सा, जलसंस्थान, गन्ना, पर्यटन आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक योजना में लाभार्थी के चयन में पूर्णं पारदर्शिता बरतने, छात्रवृत्ति वितरण में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में कैम्प लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये तथा कहा कि यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई तकनीकी या अन्य कोई परेशानी आ रही है तो संबंधित विभाग, आयोग को लिखित सूचना दें। 
अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों से शौचालय निर्माण के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि यदि किसी कारणवश किसी परिवार में शौचालय नहीं बना है, तो तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवास की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग से अनुसूचित जाति समुदाय के उत्पीडन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकत्र्ता की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।
बैठक में सहायक परियोजना निदेशक नवनीत घिल्डियाल ने बताया कि एनआरएलएम के अंतर्गत 3255 समूह गठित हैं, जिनमंे 1510 अनुसूचित जाति के हैं, इनमें से 1396 को रिवाल्विंग फंड के तहत 10 से 15 हजार की धनराशि प्रति समूह दे दी गयी है। 808 समूहों को सीआईएफ (सामुदायिक निवेश निधि) दे दी गयी है।
अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए चल रही योजनाओं का वास्तविक लाभ वास्तविक लाभार्थी, वंचित एवं गरीबों को अवश्य मिलना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके मिश्रा, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी अंशुल चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ. आनन्द भारद्वाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डीपीआरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, सहायक निदेशक डेयरी पीयूष आर्य, सचिव आयोग कविता टम्टा, लीगल एडवाइजर डॉ. देव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.