गोपेश्वर (चमोली)। परिषदीय परीक्षा के छूटे हुये प्रश्न पत्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी है। चमोली जिले के111 परीक्षा केन्द्रों मे यह परीक्षा शुरू हुयी।
परीक्षा शुरू होने से एक दिन पूर्व ही सभी केन्द्रो को सेनेटाइज कराके परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कराया गया। वर्तमान में कोविड सक्रमण के चलते परीक्षार्थियों की सुरक्षा की दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रो में कक्षा कक्षों, शौचालयो, स्टाफ कक्ष, फर्नीचर, प्रार्थना स्थलो सहित पूरे स्कूल परिसर में विशेष सफाई करने के बाद सेनेटाइजेशन किया गया।
नगर पालिका ओर से परीक्षा केन्द्रो एवं इसके आस पास फागिंग के साथ साथ डिसइन्फेक्टेन्ट दवाओं का छिडकाव कराया गया। परीक्षार्थियो एवं स्टाफ के लिए प्रवेश स्थलो पर सेनेटाइजर रखवाए गये है। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये शिक्षक सहित सभी लोग मास्क पहन कर परीक्षा केन्द्रों मे आये। सभी परीक्षा केन्द्रो में सोडियम हाइपो क्लोराइड छिडकाव कर सेनेटाइज कराया गया।





Discussion about this post