कोटद्वार । कोटद्वार में आत्महत्याएं रुकने का नाम नही ले रही है ।पिछले एक सप्ताह में चार आत्महत्याएं सामने आई है । वहीं आज सोमवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव पेड से लटका हुआ माला है । जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का महौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद रोड निवासी महिला शशि चौहान पत्नी गजेन्द्र चौहान रविवार से लापता चल रही थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजानों द्वारा थाना कोटद्वार में दर्ज कराई गयी थी । सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को महिला का शव सिद्धबली के निकट जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम कराकर शव परिजनो को सौप दिया है ।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुट गई है ।





Discussion about this post