कोटद्वार । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पौड़ी गढ़वाल नैनीडांडा विकास खंड के आंगनवाड़ी केंद्र खौल भोपाटी में योग दिवस का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार केंद्र में कुछ ही किशोरियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा रावत द्वारा इन किशोरियों को योग की जानकारी और इनके लाभ बताए गए। किशोरियों ने कार्यकर्ती आशा रावत के साथ योगा अभ्यास भी किया। योग को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करने का भी निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मास्क का प्रयोग और सैनिटाइजर का पूरा ध्यान रखा गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा किशोरियों के लिए सूक्ष्म नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये।इस मौके पर आशा रावत, मनस्वी, रिया, दीया, तनीषा, अनीषा, आरुषि, सोनी, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post