बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार विधान सभा का मानसून सत्र शुरू, पर हंगामें के बीच कल तक स्थगन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2021 10:08 अपराह्न
विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों व कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि दी, खड़े होकर 1 मिनट का मौन रखा
भाकपा माले के विधायकों ने विधायकों की पिटाई और महंगाई को लेकर विरोधी नारे लगाकर सरकार का किया विरोध
कल से होने वाले सदन को लेकर विपक्ष ने बनायी रणनीति
विजय शंकर

पटना : बिहार विधान सभा का मानसून सत्र शुरू हो गया । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पुष्प गुच्छों से सम्मानित किया l वहीं दूसरी ओर भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा परिसर में विधायकों की हुई पिटाई और महंगाई को लेकर विरोधी नारे लगाकर सरकार का विरोध किया l बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामे के बीच विधानसभा और विधान परिषद की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाही शुरु होते ही विपक्षी सदस्यों के हंगामा के कारण कारवाही कल तक के लिए रोक दी । वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और पूरे सदन ने खड़े होकर 1 मिनट का मौन रखा । कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे कोरोना योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी गयी । कल से सदन की कार्रवाही शुरू होगी जिसको लेकर विपक्ष ने सभी पार्टियों के साथ बैठक कर रणनीति तय कर ली है ।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की शुरुआत में कहा कि आज का दिन पावन है आज सावन की सोमवारी को मॉनसून सत्र का शुरू होना बेहद खास है। विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र की शुरुआत में ऐसे विधायकों को चेतावनी दी जो हंगामा कर सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाते हैं। अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने हंगामा करने वाले विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि 2-4 विधायक सदन की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचा सकते , हम ऐसा नहीं होने देंगे ।

सत्र शुरू होने के पहले ही दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे विधायकों में कोई अपनी सुरक्षा में हेलमेट पहन कर आया तो कोई कोरोना सुरक्षा का हथियार काला मास्क पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कुछ विधायकों ने झाल बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा में विधायकों के साथ पुलिस बदसलूकी और उसके कसूरवार को सजा नहीं मिलने तक विरोध जारी रखने का फैसला लिया है l गगनचुंबी महंगाई और राज्य मे कोरोना संक्रमण काल के दौरान तकरीबन दो लाख लोगों की मौत पर राहत के रूप में 4 लाख रुपया देने की घोषणा पर अमल नहीं किए जाने का भी भाकपा माले के सभी विधायक विरोध कर रहे थे l ऐसा प्रतीत होता है मानो विधानसभा का यह मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा l

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज अन्य दलों कांग्रेस , सीपीआई एमएल के साथ बैठक कर विपक्ष की रणनीति का पूरा खाका तैयार कर लिया और कल फिर होने वाले सदन की कारवाही को लेकर एकजुटता बना ली है । विपक्ष की बैठक में तेजस्वी के साथ राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एमएम झा , माले के सचिव कुणाल , विधायक महबूब आलम समेत अन्य कई विधायक शामिल हुए ।  

 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.