सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बामसू के पंचायत भवन में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम किया गया आयोजित, ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की 14 समस्याएं कराई दर्ज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2023 3:57 अपराह्न
 
रुद्रप्रयाग : सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ‘‘सरकार जनता के द्वार‘‘ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में आज विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत ग्राम पंचायत  में प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह की अध्यक्षता में पंचायत भवन बामसू में ‘‘ग्राम चौपाल कार्यक्रम‘‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा 14 समस्याएं दर्ज कराई गई। दर्ज समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बामसू के गामीणों द्वारा ग्रेन डीलर द्वारा राशन कार्ड से प्रति यूनिट काटने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कि ग्रेन डीलर द्वारा 4 रुपए किग्रा चावल तथा 3 रुपए किग्रा गेहूं वितरण किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में न आने की शिकायत दर्ज की गई। वैशाखी देवी द्वारा आवास जीर्ण शीर्ण होने से उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। श्रीमती कुंवरी देवी पत्नी दरवान सिंह द्वारा गौशाला की मांग की गई। रामदयाल आर्य पुत्र वैशाखू आर्य ने शिकायत दर्ज की कि उन्हें नया राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही हैं जिसमें सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा ग्रामीणों एवं बेरोजगार युवाओं को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है ताकि वह संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में संचालित निर्माणाधीन योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग से सुधीर कुमार कपरूवाण, आशा कार्यकत्री दीना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी, जमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, केदार सिंह, बलवीर सिंह, कुलदीप कंडारी, दुर्गा देवी, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.