कोटद्वार । कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर मोहल्ले में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने के पास पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र राजेंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी- रतनपुर कुंभीचौड़ ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली । मृतक के परिजनों द्वारा मृतक को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया । रविन्द्र की मोबाइल फ़ोन की दुकान थी । मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है । उपनिरीक्षक रचना द्वारा मृतक का पंचनामा मृतक के परिजनों की उपस्थिति में भरकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनो को सौप दिया गया है ।





Discussion about this post