शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : सच साबित हुई बाबा बौखनाग की बात, तीसरे दिन बाहर निकले मजदूर!

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2023 12:16 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे में जितनी चर्चा रेस्क्यू अभियान को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों की हुई। उतनी ही चर्चा बाबा बौखनाग की शक्ति की भी हुई। आज से तीन दिन पहले लोग बाबा बौखनाग के दरबार भाटिया गांव में गए थे। तब बाबा ने बचन दिया था कि तीसरे दिन सभी मजदूर बाहर आएंगे। आज तीसरा दिन है। बाबा बौखनाग की बात भी सही साबित हुई। रेस्क्यू में जब अड़चनें आने लगी तो आस्था से ज्यादा विज्ञान पर भरोसा करने वाले एक्सपर्ट और अधिकारी, कर्मचारी भी आस्था के आगे नतमस्तक होते नजर आए। टनल एक्सपर्ट अरनॉल्ड डिक्स भी बाबा के आगे घुटनों पर सजदा करते नजर आए।

आज सुबह भी जब रैट माइनर्स ने टपन में खुदाई शुरू की। जब सभी लोग टनल के आसपास घूमते नजर आए, तब डिक्स टनल के बाहर बने बाबा बौखनाग के छोटे से मंदिर के आगे सुबह से पूजा करते हुए नजर आए। जैसे ही उनको पाइप के आर-पार होने की खबर मिली, उसके बाद ही डिक्स वहां से उठे।

बाबा बौखनाग की क्षेत्र में पहले ही मान्यता है। इस पूरे मामले के बाद से बाबा बौखनाग की चर्चा देश-दुनिया में होने लगी है। क्षेत्र में लोग बाबा को पूछने के बाद ही अपने काम शुरू करते हैं। पहाड़ों के बीचों-बीच बाबा बौखनाग का मंदिर है यहां हर साल मेला लगता है। मान्यता है कि नवविवाहित और निसंतान लोग सच्चे मन से और नंगे पैर इस त्योहार में भाग लेते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाबा बौखनाग की उत्पत्ति नाग के रूप में हुई थी।

ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण टिहरी जिले के सेम मुखेम से आए थे, इसलिए हर साल सेम मुखेम और बौखनाग  टिब्बा के राड़ी में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। बौखनाग मंदिर में रात को जागरण होता है। राड़ी कफनौल राजमार्ग के पास बाबा बौखनाग का मंदिर 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए 4,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

ग्रामीणों का कहना है कि ये मंदिर जहां स्थित है। उसके ठीक नीचे से ही सुरंग गुजर रही है। ऐसे में उनकी पूंछ के नीचे से सुरंग का गुजरना अहितकारी हो सकता है। एक पुजारी ने बताया कि बाबा बौखनाग का शुद्ध नाम वासुकीनाग है। ये नाग देवता के वाण ग्राम सभा और गिनोटी ग्राम सभा एक ही थे। सहजू नाम का एक लौहार था।

उसके सपने में ये देवता नजर आए थे। उनके सपने में नरसिंह देवता आते थे। उस आदमी के नाती-पोते सिल्क्यारा बेंड में हैं। दो साल पहले उन्होंने बताया कि उनके दादा पर नरसिंह देवता आते थे। नरसिंह देवता उतरकर आए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में उनके पिता और बाबा घास लगा रहे थे तो नरसिंह देवता ने उन्हें नीचे बुलाया कि पंडित जी नीचे आओ। उन्होंने पूछा कि कैसे आना हुआ तो नरसिंह देवता ने कहा कि देवता सपने में आए हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि सिल्क्यारा टनल के निर्माण के दौरान बिल्डर्स ने बाबा बौखनाग के प्राचीन मंदिर को नष्ट कर दिया। इस कारण बाबा बौखनाग नाराज हो गए, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। जब हादसा हुआ और सुरंग में फंसे मजदूरों को निकलाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तो बार-बार ऑपरेशन में बहुत सी दिक्कतें आईं। इस बीच भूस्खलन के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना भी पड़ा। कभी मशीन खराब हो गई तो कभी पत्थर के कारण ऑपरेशन को रोकना पड़ा। जब जब प्रयास विफल हुए तो निर्माण कंपिनयों के अधिकारियों ने बाबा बौखनाग से माफी मांगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.