रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने औचक निरीक्षण में पकड़ी बीएलओ के कार्यों में लापरवाही, विधानसभा यमकेश्वर के दियूली में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके 04 मतदाताओं के नहीं भरे गए फॉर्म 06

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2023 11:47 पूर्वाह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आज देर रात को अचानक विकासखंड यमकेश्वर के बूथ संख्या 126 दिउली गांव पहुंचे।   जहां उन्होंने दिउली बूथ का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों के कार्यों की हकीकत जानने का प्रयास किया।
बीएलओ से निर्वाचक नामावली में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके, नाम संशोधन, दूसरे बूथ में नाम जोड़ने सहित अन्य की जानकारी लेने के दौरान पाया कि ऐसे चार मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उनके बीएलओ द्वारा  फॉर्म – 6 नहीं भरे गए थे।  इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल संबंधित बीएलओ को हटाने के निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।
 इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से बातचीत कर निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अधिकारी व कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता जो मतदान की आयु पूर्ण कर चुका हो मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ  को यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत मतदेय स्थलों का सत्यापन करते हुए वहां विद्युत, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैम्प, हैल्पडेस्क व अन्य व्यवस्थाओं निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना भी सुनिश्चित करें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि  01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक लिंग अनुपात व निर्वाचक जनसंख्या अनुपात के गैप को कम करने हेतु निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से छूटे नागरिकों विशेषकर युवा नागरिक/छात्र-छात्राएं और महिलाओं के पंजीकरण तथा आगामी लोकसभा में मतदान प्रतिशत में वृद्वि हेतु स्वीप के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.