मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राइवेट प्ले स्कूल की तरह दिखेंगे आंगनबाड़ी केन्द्र, जिला प्रशासन ने शुरु की अनूठी पहल, TARA प्रोजेक्ट से होगा बच्चो का सर्वांगीण विकास

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2023 3:05 पूर्वाह्न
 
               
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद में जनपद हरिद्वार के आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर आंगनवाड़ी केंद्रों में सुधार करने के लिए टीएआरए (ट्रांसफॉर्मिंग आंगनवाड़ी एंड रिन्यूइंग एबिलिटी) प्रोजेक्ट की शुरुआत की। कार्यक्रम के शुरुआत में 150 आंगनवाड़ी केंद्रों का चयन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए स्क्वेयर पांडा संस्था का चयन करते हुए एम ओ यू साइन किया गया। संस्था के द्वारा कार्य की शुरुआत में 10 आंगनवाड़ी केंद्रों में मॉडल के रूप में कार्य किया गया ।
14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन के द्वारा इन केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों और उनके अभिभावकों से वार्ता की गई इस प्रोजेक्ट से हुए सुधार के बाद अभिभावकों व बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिला। TARA प्रोजेक्ट के अंतर्गत संस्था के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खिलौने, किताबें, फर्नीचर, हैंगिंग लाइब्रेरी, स्मार्ट टीवी, स्टेशनरी, स्टोरी कार्ड्स आदि सामग्री दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, समय समय पर जरूरी सहयोग और देखभाल संस्था के द्वारा 1 वर्ष तक किया जाएगा। आज संस्था के द्वारा जनपद के समस्त सीडीपीओ/सुपरवाइजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर आगामी एक वर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही मॉडल के रूप मे तैयार किए गए 10 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों और अभिभावकों से वार्ता के समय तैयार वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ प्रतीक जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है, इससे बच्चो का सर्वांगीण विकास होगा, आंगनवाड़ी केंद्रों को इतना अच्छा बनाना है कि प्राइवेट प्ले स्कूल की भांति ही बच्चो को मूलभूत सुविधाएं, खुशनुमा माहौल मिल सके जिससे  बच्चे का उम्र के अनुसार शारीरिक और मानसिक  विकास हो, आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने के लिए स्वत ही तैयार हो और अभिभावक भी खुशी खुशी बच्चो को आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजना शुरू करें तभी कार्यक्रम सफल हो पाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा यह बहुत अच्छी शुरुआत है, इससे बच्चो को जरूरी गतिविधियां कराकर अपेक्षित सफलता प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। साथ ही जरूरी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकतानुसार केंद्रो को सक्षम और सुसज्जित कर योजना का लाभ बच्चो को पहुंचाया जा सकेगा। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा एक वेबसाइट www.taraproject.in  भी जारी की गई जिसके माध्यम से कोई भी इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी ले सकते हैं तथा समय समय पर कार्यक्रम के नवाचारों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समस्त सीडीपीओ, सुपरवाइजर, स्क्वेयर पांडा के हेड ऑफ स्ट्रेटजी, प्रथम वार्ष्णेय, वैभव जैन, अपर संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, जिला कार्यक्रम कार्यालय से योगिता व संतोष उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, सुबह 10:28 बजे तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • दलेर मेहंदी ने शराब पीकर नहीं किया था शो, आरोप साबित हुए तो गाना छोड़ दूंगा – मीका सिंह
  • ​’इतनी पी रखी है तो गाएंगे क्या!’ धार्मिक कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
  • देहरादून में आज जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा उत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, शोभायात्रा के प्रवेश मार्ग में बदलाव
  • रेखा आर्या प्रकरण : SIT के सामने मंत्री ने खोले साहू के कई ठिकानों के राज, अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, किशोरी संप्रेक्षण गृह से कण्वाश्रम तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
  • शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव – नाजिश कलीम
  • हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार–2024, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान
  • उमरेला गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, दिव्यांगों को मौके पर उपकरण; एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
  • पौड़ी पुलिस की मानवता : चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.