शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जानें 23वें राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड से जुड़े रोचक एवं अनोखे तथ्य……..

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 9, 2023 5:18 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त उत्तराखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी। उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश राज्य का ही एक हिस्सा था, जो 9 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आंदोलन के बाद अपने अस्तित्व में आया। उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे 8 अगस्त1936 को हेली नेशनल पार्क  नाम से स्थापित किया गया था।
  • उत्तराखंड राज्य में स्थित नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 7816 मीटर है।
  • हिंदू मान्यताओं में सबसे पवित्र नदियों में से गंगा और यमुना का उदगम उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री में है।
  • भारत का सबसे बड़ा बांध टिहरी बाँध उत्तराखंड के टिहरी जिले में है जोकि भागीरथी नदी पर बनाया गया है।
  • उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर हिंदू मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र स्थान है क्योंकि इसे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
  • हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है जो हिमालय में 4632 मीटर की ऊंचाईपर एक बर्फीली झील के किनारे 7 पहाड़ों के बीच में स्थित है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ उत्तराखंड में है जिसकी ऊंचाई 3680 मीटर है।
  • भारत के चार पवित्र तीर्थ स्थलों में से उत्तराखंड का हरिद्वार एक है जहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रूपकुंड झील विश्व भर में विख्यात है क्योंकि बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित इस स्थान पर  बिखरे नर कंकाल  रहस्यमय और रोमहर्षक कथानक के वाहक हैं।
  • विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी जो कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह घाटी UNESCO द्वारा सन 1982 में विश्व धरोहर स्थल  घोषित की गई है।
  • नन्दादेवी बायोस्फियर रिज़र्व को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। इस तरह उत्तराखंड में दो विश्व धरोहर स्थल हैं।
  • देहरादून जिले में स्थित आसन संरक्षण आरक्ष को रामसर साइट घोषित किया गया है।
  • उत्तराखंड के मसूरी में स्थित सवॉय होटल को भारत के रहस्यमई होटल में से गिना जाता है। इस होटल का निर्माण साल 1910 में करवाया गया था । 1911 में एक ब्रिटिश महिला लेडी गारनेट ऑरमे रहने आई थी। लेकिन कुछ समय बाद लेडी गारनेट ऑरमे की होटल में रहस्यमई तरीके से मृत्यु हो गई और लेडी गारनेट ऑरमे की लाश कई दिनों बाद कमरे से बरामद की गई थी। इसके बाद भी लाश एकदम fresh थी। लेडी गारनेट ऑरमे की मौत कैसे हुई आज तक भी रहस्य है?
  • उत्तराखंड में नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित कैंची धाम  जो कि नीम करोली बाबा का मंदिर है।
  • फेसबुक और एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग जैसी कई बड़ी हस्तियां बाबा के भक्त हैं। प्रसिद्ध लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने बाबा पर एक पुस्तक ,’मिरेकल ऑफ लव’ लिखी है।
  • भारत के शीर्ष दो पर्वतारोहण संस्थान उत्तराखंड में हैं। उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान 1965 में स्थापित किया गया था और यह देश के सबसे प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। दूसरा पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान, मुनस्यारी, पिथौरागढ जिले में स्थित है।
  • उत्तराखंड का ऋषिकेश विश्व की योग राजधानी है! यहां कई प्रसिद्ध योग और ध्यान संस्थान है।
  • उत्तराखंड में प्रसिद्ध पंच प्रयाग (नदियों के संगम का स्थान)  देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, रुद्रप्रयाग और विष्णुप्रयाग हैं।
  • विश्व प्रसिद्ध वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में स्थित है।
  • भारत के प्रमुख स्थान भारतीय सैन्य अकादमी, ओ एन जी सी, भारतीय सर्वेक्षण, भारतीय वन सर्वेक्षण, मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, बोटानिकल सरवे ऑफ इंडिया, लालबहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी आदि  उत्तराखंड में ही स्थित हैं।
  • जगप्रसिद्ध दून स्कूल भी यहीं स्थित है। 
  • अलौकिक ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है। इस खूबसूरत सफेद फूल को बहुत पवित्र माना जाता है।
  • उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो बाघ, हाथी, मगरमच्छ और कोबरा साँप पाए जाने की अन्तिम सीमा है।
  • यह सूची बहुत लम्बी है, परन्तु आज के लिए इतना ही पर्याप्त है। _हमारे पास समुद्र के सिवा सबकुछ है।_ यूँ तो बहुत कुछ कहा जा सकता है उत्तराखंड के बारे में, परन्तु आज स्थापना दिवस के कारण कोई नकारात्मक बातों का स्मरण करना श्रेयस्कर नहीं है।

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.