शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने लक्सर तहसील में सुनी जन समस्याएं, 82 शिकायते हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2023 6:45 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील लक्सर में आम जन की समस्याओं को सुना। आज के तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 82 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य का, प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये।
तहसील दिवस में केसर सिंह, रामकुमार, सुरेश पाल, हेमचंद्र, सुरेश चंद, राजेन्द्र चौहान, फैयाज, शौकत द्वारा भूमि की पैमाईश कराये जाने, राजकुमार द्वारा विद्युत मीटर बदलवाने, सोनिया द्वारा आवासीय मकान के नुकसानकी भरपाई किये जाने, बालेश चन्द, अवतार सिंह, चंद्रपाल, बबली, कैलाश, शमशाद धर्मसिंह, संतराम, अजीत सिंह द्वारा बाढ़ राहत दिलाये जाने, विजय, जसचंद, अनूप, बाबूराम द्वारा तालाब/भूमि से कब्जा हटाये जाने, अंकित द्वारा पाईप लाईन डलवाने नंद किशोर द्वारा जल निकासी, अरूण कुमार द्वारा  अवैध कब्जा हटवाने, राजपाल सिंह द्वारा सड़क बनवाने, सुनिता द्वारा शौचालय बनवाये जाने श्याम राठी द्वारा आवारा बंदरों को पकड़ने से सम्बन्धित प्रमुख प्रकरण थे, जिन्हें जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक सुना, जिनका तत्काल निराकरण हो सकता था, उनका निराकरण किया तथा अन्य समस्याओं का किस ढंग से निराकरण करना है, के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितनी भी शिकायतें तहसील दिवस में दर्ज हुई हैं, उनका एक रोस्टर तैयार कर लें तथा जिन किसानों ने पैमाईश के लिये आवेदन दिया है, उनका एक रोस्टर तैयार कर उनके प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कई किसानों का कहना है कि उन्हें अतिवृष्टि से हुये नुकसान का मुआवजा कम मिला है। इस पर उन्होंने बताया कि लक्सर तहसील में 40 हजार किसानों को अब तक 32 करोड़ की धनराशि का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने कम मुआवजा मिलने की शिकायत की है, उसके लिये हम एक कमेटी का गठन कर रहे हेै, जो पुनः सर्वे करेगी तद्नुसार उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, मुख्य कृषि अधिकारी आरके दोहरे, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, जीएमडीआईसी पल्लवी गुप्ता, एआर कोआपरेटिव पीएस पोखरिया, चकबन्दी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.