शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2023 2:36 अपराह्न
 
हरिद्वार : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में कोआपरेटिव विभाग के अधिकारियों ने सहकारी समितियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। 
सीडीओ प्रतीक जैन ने बैठक में अन्न भण्डारण योजनान्तर्गत भूमि चयन की अद्यतन क्या प्रगति है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में एक-दो जगह स्कूलों की अतिरिक्त भूमि का चयन किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रक्रिया चल रही है। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में बिल्कुल भी विलम्ब न करते हुये इसका प्रस्ताव जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री जन सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने की प्रगति की जानकारी देते हुये अधिकारियों ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से जनपद में 38 जनसेवा केन्द्र स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है, जिसके लिये सभी तरह की औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गयी हैं, जिन्हें जल्दी ही स्थापित कर दिया जायेगा। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सेवा केन्द्र स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जो भी मानक हैं, वे पूर्ण होने चाहिये। इसके अतिरिक्त ई-डिस्ट्रिक्ट मैंनेजर से सम्पर्क स्थापित करते हुये, जिन्हें जन सेवा केन्द्र संचालित करना है, उन्हें प्रशिक्षण दिलायें तथा उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई, जिसकी जानकारी देते हुये अधिकारियों ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में सहकारिता के माध्यम से एक जन औषधि केन्द्र स्थापित करने की योजना है, जिसमें से चार जन औषधि केन्द्र स्थापित करने की औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गयी हैं तथा दो जन औषधि केन्द्र स्थापित करने की कार्यवाही प्रगति पर है। इस पर सीडीओ प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनके अलावा भी जनपद में जहां भी जन औषधि केन्द्र खोले जाने की संभावनायें हैं, उसकी भी संभावनायें तलाशी जायें। 
सीडीओ प्रतीक जैन ने बैठक में अधिकारियों से माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती योजना के अन्तर्गत लेमनग्रास, फ्लोरीक्लचर/सब्जी उत्पादन एंव पोल्ट्री वैली परियोजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि जनपद के बहादराबाद व भगवानपुर में सहकारिता के माध्यम से फूलों की खेती की जा रही है तथा लेमनग्रास के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सहकारी खेती के अन्तर्गत जनपद में 362 एकड़ क्षेत्र में मक्के की खेती की जा रही है तथा भगवानपुर में मक्के की पैकेजिंग के लिये प्लाण्ट स्थापित करने की योजना है तत्पश्चात मक्के के क्षेत्रफल में और वृद्धि होने की सम्भावना है।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, सब्जी उत्पादन, पोल्ट्री वैली परियोजना, एमपैक्स मे कम्प्यूटराईजेशन किये जाने, पेट्रोल पम्पों व गैस गोदामों की स्थापना आदि के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा की तथा दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एआर कोआपरेटिव पीएस पोखरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, शाखा प्रबन्धक प्यारे लाल, समस्त सहायक विकास अधिकारी, राजकीय पर्यवेक्षक, सचिव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाऊस ऑफ हिमालयास के उत्पाद किये भेंट
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में जीनोमिक्स व मॉलीक्यूलर डायग्नोस्टिक्स पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
  • चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
  • देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.