शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक तारीख एक घंटा एक साथ : 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2023 7:19 अपराह्न
नई दिल्ली : 9 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता के लिए एक स्पष्ट संदेश देकर आह्वान किया था। सभी क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों ने इसका स्वागत किया और सक्रियता दिखाते हुए स्वच्छ भारत के लिए स्वामित्व लेने में अत्यधिक उत्साह दिखाया। परिणामस्वरूप स्वच्छता एक राष्ट्रीय स्वभाव परिवर्तन बन गया और हर किसी की जुबान पर स्वच्छ भारत मिशन एक घरेलू नाम की तरह बन गया। मन की बात के 105वें एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की, जो गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ही बापू को ‘स्वच्छांजलि’ होगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, “1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। आप भी समय निकालकर स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में सहयोग करें। आप भी अपनी गली, आस-पड़ोस… किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल हो सकते हैं।”
अपने आस-पड़ोस से लेकर रेलवे ट्रैक तक, धार्मिक स्थानों से लेकर राजमार्गों तक, सार्वजनिक स्थानों से लेकर घरों तक, अब कचरा मुक्त भारत का समय है। हर स्थानीय शहरी निकाय और ग्राम पंचायत सफाई अभियान के लिए जगह का चयन करेगी। ये सभी स्थल एक मानचित्र पर उपलब्ध होंगे जिन्हें सभी नागरिक स्वच्छता ही सेवा- सिटिजन पोर्टल https://swachhatahiseva.com/ पर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से देख और चुन पाएंगे। NGO/ RWA और निजी संगठन आदि जो सफाई कार्यक्रम आयोजित करने के इच्छुक हों, वे भी यूएलबी/जिला प्रशासन, जो भी हो, इसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। अनुमति मिलने के बाद वे सभी नए इवेंट क्रिएट कर पाएंगे। गतिविधि के समापन के बाद इवेंट क्रिएट करने वाले संगठनों को कार्यक्रम में हुई भागीदारी और उसके मुख्य अंश आदि का विवरण देना होगा। सफाई अभियान स्थल पर ही लोग अपने फोटो क्लिक कर इसी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें आधिकारिक हैशटैग: #SwachhBharat, #SwachhataHiSeva और हैंडल्स @SwachhBharatGov, @swachhbharat इत्यादि के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकेंगे। स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर नागरिकों और इन्फ्लूएंसर्स को पखवाड़े से जुड़ने और स्वच्छता दूत बनने का निमंत्रण देने का भी प्रावधान है।
स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल के उपलक्ष्य में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े में पुरानी इमारतों की मरम्मत से ले कर जल-निकायों की सफाई, घाटों की सफाई से ले कर दीवारों को रंगने, नुक्कड़ नाटकों से ले कर रंगोली प्रतियोगिताओं जैसे सभी काम हो रहे हैं। पखवाड़े के उद्घाटन से ले कर अब तक स्वच्छता ही सेवा अभियान से 5 करोड़ से भी अधिक नागरिक जुड़ चुके हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.