शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ी निर्यात शक्ति बनकर उभर रहा है भारत – बीसीजी की रिपोर्ट

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2023 2:10 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका चीन से अपने आयात में भारी कटौती करना चाह रही है, और भारत इस संदर्भ में अमेरिकी कंपनियों के लिए भविष्य की उभरती निर्यात शक्तियों में से एक है। भारत, मैक्सिको और दक्षिण पूर्व एशिया बहुत तेजी से निर्यात विनिर्माण के पावरहाउस बनकर उभर रहे हैं। ये तीनों ही प्रतिस्पर्धी लागत संरचनाएं, श्रम की व्यापक उपलब्धता और विविध उद्योगों में बढ़ती हुई स्केल और क्षमताएं प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास संभावित रूप से एक विशाल घरेलू बाजार होने का अतिरिक्त लाभ भी है।

बीसीजी का कहना है कि भारत तेजी से इंजन और टर्बाइन निर्माता के रूप में विकसित हो रहा है और उसके पास एक विशाल घरेलू बाजार होने का अतिरिक्त लाभ भी है। यह रिपोर्ट बताती है कि असेंबल करने की कुछ ऊंची लागतें और श्रम संबंधी रुकावटें अमेरिका में निरंतर चिंता का कारण रहती हैं। रिपोर्ट कहती है, “ऐसे में एक विकल्प जो पहले से बेहतर मज़बूती के साथ तेज लीड टाइम को जोड़ता है, वह होगा कि फाइनल असेंबली और सिस्टम्स को मैक्सिको में और पुर्जों को जर्मनी में स्थानांतरित कर दिया जाए। दूसरा विकल्प, जो लागत घटाने पर केंद्रित है, वह होगा कि असेंबली और खरीद को भारत में स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि मेक्सिको-जर्मनी वाले विकल्प या मौजूदा स्थिति की तुलना में इसमें बाजार तक पहुंचने का समय धीमा होगा, लेकिन इसमें संभावित लागत बचत 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक होगी।”

रिपोर्ट के अनुसार, “हालांकि, भारत बहुत लागत प्रतिस्पर्धी है और इसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौते किए हैं। हालांकि भारत अभी एक प्रमुख निर्यातक के रूप में उभरना शुरू ही कर रहा है, लेकिन इसका एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग बेस है जो इलेक्ट्रिक वाहनों और भारी वाहनों से लेकर घरेलू बाजार के लिए मशीनरी और रसायनों तथा उपकरणों तक हर चीज की आपूर्ति करता है।”

इस अध्ययन के अनुसार, निर्यात के एक मंच के रूप में भारत को प्रत्यक्ष विनिर्माण लागत में मजबूत बढ़त हासिल है। बीसीजी की गणना के अनुसार, अगर अमेरिका में भारत निर्मित और आयातित वस्तुओं की औसत पहुंच लागत की बात करें, जिसमें कि उत्पादकता, लॉजिस्टिक्स, टैरिफ, ऊर्जा के लिए समायोजित फैक्ट्री वेतन भी शामिल है, तो अमेरिका में निर्मित वस्तुओं की तुलना में वह 15 प्रतिशत कम है। इसकी तुलना में चीनी आयात से होने वाला यह लाभ केवल 4 प्रतिशत है।

नतीजतन, भारत पिछले पांच वर्षों में वैश्विक विनिर्माण के विजेताओं में से एक के रूप में उभरा है। अमेरिका में इसके निर्यात में 23 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो 2018 से 2022 तक 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी अवधि में चीन से होने वाले अमेरिकी आयातों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। चीन से अमेरिका का यांत्रिक मशीनरी का आयात 2018 से 2022 तक 28 प्रतिशत कम हो गया, लेकिन मेक्सिको से 21 प्रतिशत, आसियान से 61 प्रतिशत और भारत से 70 प्रतिशत तक बढ़ गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.