कोटद्वार । नगर निगम पार्षदो द्वारा तहसील परिसर में पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से शहरी विकास मंत्री व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया । जिसमें नगर निगम बोर्ड को सूचित किये बिना निविदा जारी करने के बात कही गई है ।
शिकायत पत्र में कहा गया कि नगर निगम कोटद्वार द्वारा बिना बोर्ड सहमति के कुछ वार्डो में निर्माण कार्य करने के लिए गुपचुप तरीके से कोटेशन/निविदा जारी कर दी गई है। जिससे पार्षदगणो में आक्रोश बना हुआ है जिससे यह प्रतीत होता है कि निगर प्रशासन अपने मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है जो कि जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों (पार्षद) की अवलेहनता है।यदि इन सभी निविदाओं को निरस्त नही किया गया तो सभी पार्षदगण नगर निगम में तालाबंदी करने को बाध्य होगे। इस मौके पर विजेता,सोरभ नोडियाल, आशा चौहान ,जयदीप नौडियाल, पिंकी रावत, कमल सिंह नेगी, ज्योती सिंह, विजेता, सोनिया नेगी, गिंदी दास, नीरूबाला खंतवाल, गायत्री भट्ट, अनिल नेगी, आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post