मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 105 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2023 11:29 अपराह्न

 

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों में पारिवारिक मामले तथा वरिष्ठ नागरिकों, आपसी विवाद, भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण, उत्पीड़न, मुआवजा, बिजली, पानी, सड़क, आपदा आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को सुना, वहीं वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जबकि कुछ शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा वाट्टसएप्प के माध्यम से त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/अधिकारियों को प्रेषित किये गए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए निस्तारण की कार्यवाही करें, साथ ही भूमि फर्जीवाड़ा शिकायतों पर अभिलेखों गहनता से जांच करते हुए मौका मुआवना कर  कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने  सिनियर सिटीजन सेल एवं उप जिलाधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए  यथा शीघ्र निस्तारण करने को कहा। विद्युत, पेयजल, संड़क आदि शिकायतों पर विद्युत विभाग, जलसंस्थान, लोनिवि, पीएमजीएसवाई को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आपदा आदि से सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित राहत कार्यों के साथ ही स्थायी समाधान हेतु मुआवना कर प्रस्ताव प्रेेषित करने के निर्देश दिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में बिल्डर द्वारा उत्पीड़न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने  उप जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही आपसी विवाद की शिकायतों पर दोनो पक्षों को सुनते हुए कार्यवाही करने तथा माता पिता से बेटे द्वारा मारपीट करने की शिकायतों पर पुलिस को त्वरित कार्यवाही को कहा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार,  उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरी गोस्वामी,  पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, अधि0 अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, विद्युत राकेश कुमार, सहायक संभागीय  परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति, ई-गवर्नेंस व्यवस्था होगी और मजबूत
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने 07 महिलाओ को लिया हिरासत में
  • सीएम धामी ने ₹256 करोड़ की विकास योजनाओं को दी स्वीकृति
  • उत्तराखण्ड के राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर लैंसडाउन पहुंचे
  • डीएमके-एआईएडीएमके युग का अंत, TVK प्रमुख विजय ने ली शपथ
  • उत्तराखण्ड : 12-13 मई को खराब मौसम की चेतावनी, चारधाम यात्रा में बरतें सावधानी
  • पौड़ी गढ़वाल : राज्यपाल ने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • ​देवभूमि का जाग्रत शक्तिपीठ, कालिंका देवी मंदिर की महिमा
  • शिक्षा में पिछड़ रहा उत्तराखंड, सीखने के प्रतिफल में देश में 29वें स्थान पर पहुंचा राज्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.