शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी उत्तराखंड ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला कमाण्डेंट होमगार्ड के आधारभूत प्रशिक्षण का किया ऑनलाइन उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : जून 15, 2020 10:22 अपराह्न

देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला कमाण्डेंट होमगार्ड के आधारभूत प्रशिक्षण का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा उनके पुलिस विभाग में आगमन का स्वागत किया गया। प्रशिक्षुओं को पुलिस विभाग की वर्तमान परिस्थितियों एवं वर्तमान सामाजिक समस्याओं में पुलिस की भूमिका को रेखांकित करते हुए भविष्य के लिए तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी द्वारा प्रशिक्षुओं एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारियों को COVID-19 के दृष्टिगत सावधान रहने तथा इस सम्बन्ध में केन्द्र व राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत शासनादेश एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, व्यायाम एवं अन्तःकक्ष प्रशिक्षण में सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 बैच के 18 पुलिस उपाधीक्षक एवं 2 कमाण्डेन्ट होमगार्ड द्वारा 31 मई 2020 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आधारभूत प्रशिक्षण हेतु अपना आगमन कराया गया, जहां 14 दिन की क्वारन्टीन अवधि पूर्ण करने के पश्चात आज से उनका प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। प्रशिक्षुओं में से 13 पुरुष तथा 7 महिला अधिकारी है, जिसमें 18 प्रशिक्षु बीटेक, 2 स्नाकोत्तर एवं 15 ऐसे प्रशिक्षु है जिन्होने पुलिस विभाग में आने से पूर्व अन्य विभाग में अपनी सेवाएं दी है। इस अवसर पर महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण ए पी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ प्रधानाचार्य पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुख्तार मोहसिन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.