सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : युवक ने 67 रुपये के लिए कर दिया अमेजन पर मुकदमा, अब यह आया फैसला

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2023 12:13 पूर्वाह्न

 

रुद्रपुर : आपने कई तरह के मुकदमों के बारे में सुना होगा। ऐसे मुकदमे भी होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले ने जहां लोगों को हैरान किया। वहीं, यह उम्मीद भी दी है कि आपके साथ ऐसे ही कोई ठगी नहीं कर सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गेट की तैयारी कर रहे युवक ने अमेजन से बुक (BOOK) ऑर्डर की थी। लेकिन, उसे किताब मिली ही नहीं। युवक ने कंपनी सहित दो के खिलाफ वा दायर किया। मामले में सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को परिवादी को 30 दिन के भीतर 67 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। कंपनी को सेवाओं में कमी और मानसिक उत्पीड़न के लिए 5000 रुपये और वाद व्यय के 2000 रुपये भी परिवादी को देने होंगे। 10, कल्याणी व्यू रुद्रपुर निवासी नितिन गक्खर ने सात फरवरी 2022 को अमेजन इंडिया कॉरपोरेट ऑफिस के एमडी और दिल्ली ओपन बुक्स दरियागंज दिल्ली के प्रबंधक/प्रोपराइटर पर परिवाद दायर किया।

उन्होंने कहा कि गेट की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने कंपनी की वेबसाइट से 10 अक्तूबर 2021 को 670 रुपये का भुगतान कर ऑनलाइन पुस्तक आर्डर की थी। लेकिन उन्हें किताब आज नहीं डिलीवर की गई। इस कारण वह गेट (ग्रेजूएशन एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) की तैयारी नहीं कर पाए और न ही परीक्षा में बैठ पाएंगे। इस गैर जिम्मेदाराना कृत्य से उनके हाथ से सुनहरा मौका निकल गया है। यदि उन्हें किताब उपलब्ध करा दी जाती तो उसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल जाता। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विपक्षीगण को विधिक नोटिस भेजा था। जिसके जवाब में बताया गया कि ऑनलाइन आर्डर वाली किताबें आई थी, लेकिन उन्होंने बुक शॉप पर आने वाले ग्राहकों को बेच दी हैं।

मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, सदस्य नवीन चंद्र चंदोला और देवेंद्र कुमारी तागरा ने की। सुनवाई के दौरान बताया गया कि कंपनी की ओर से परिवादी को 603 रुपये वापस किए गए थे। आयोग की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने अमेजन को आदेश दिए कि वह निर्णय की तिथि से 30 दिन के अंदर परिवादी को 67 रुपये वापस करे। सेवाओं में कमी, मानसिक उत्पीड़न के लिए 5,000 और वाद व्यय के लिए 2,000 रुपये का भी भुगतान किया जाए। यदि 30 दिन के अंदर सभी धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो उक्त समस्त धनराशि पर वाद योजन की तारीख से भुगतान की तिथि तक सात प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज का भी भुगतान कंपनी को करना पड़ेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.