सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुरोला : हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में DFO, SDO सहित 05 अधिकारी सस्पेंड

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2023 8:44 अपराह्न

 

पुरोला: सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी की सख्ती के बाद वन विभाग ने DFO समेत SDO अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर सीएम धामी ने अपना अनुमोदन कर दिया था। अनुमोदन मिलते ही डीएफओ को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। अब चकराता रेंग में हुए अवैध कटान मामले में कार्रवाई हो सकती है। शासन ने जंगल से लकड़ी चोरी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। उनके साथ एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज के रेंजर राम कृष्ण, कोटीगाढ़ के रेंजर गोविंद चौहान, देवता रेंज के ज्ञानेंद्र मोहन को भी निलंबित कर दिया गया है। उत्तराखंड वन निगम के राम कृपाल को भी चार्जशीट दी गई है, वन निगम के अन्य अधिकारी भी कार्रवाई की सीमा में हैं।

टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में सरकार ने कड़ी कार्यवाही करते हुए DFO सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है! विदित रहे कि उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत वन निगम को सूखे देवदार के पेड़ों का लॉट कटान के लिए दिया गया था, लेकिन सूखे पेड़ों की आड़ में वन निगम व वनकर्मियों ने सौ से अधिक देवदार हरे पेड़ों को काट डाला। मामले की जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि होने के बाद प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने DFO सुबोध काला, प्रभारी एसडीओ विजय सैनी, सांद्रा रेंज में तैनात रेंजर रामकृष्ण कुकसाल, कोटीगाड़ रेंज के रेंजर गोविंद सिंह चौहान और देवता रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र मोहन जुवाड़ा को निलंबित कर दिया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को टौंस वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन हल्द्वानी में तैनात थे।

DFO काला को नैनीताल और SDO सैनी को शिवालिक वृत्त देहरादून में अटैच किया गया है। रामकृष्ण को पिथौरागढ़ और चौहान को चंपावत कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा वन विकास निगम के MD की और से तत्कालीन DLM रामकुमार सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के आदेश एक दिन पहले जारी किए जा चुके हैं। बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही के बाद अब वन विभाग के निचले स्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.