शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चंडीगढ़ दौरे पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानी शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की बारीकियां, पंचकूला में सिविल अस्तपाल के हेल्थ सिस्टम को परखा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2023 2:13 पूर्वाह्न

 

देहरादून/चंडीगढ़: चंडीगढ़ के दो दिवसीय राजकीय भ्रमण के दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की विद्यालयी शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली की बारिकियों को जाना। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर केन्द्र शासित प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम पहलुओं पर लम्बी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्पताल का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

चंडीगढ़ के दौरे पर गये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने आज केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की शिक्षा प्रणाली को बारीकी से जाना तथा वहां के शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर मैराथन चर्चा की। डा. रावत ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने भारत सरकार द्वारा जारी परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2020-21 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर वहां के अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्कूली शिक्षा में किये गये कार्योंएवं पीजीआई सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन को लेकर की गई तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि स्कूली शिक्षा के अलावा उन्होने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें उन्होने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर जानकारी हासिल की। डॉ. रावत ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा। इसके लिये शीघ्र ही दोनों विभागों का एक-एक अध्ययन दल चंड़ीगढ भेजा जायेगा।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने हरियाणा के पंचकूला में सिविल अस्पताल का भ्रमण किया। जहां उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं कैथ लैब, आइसीयू, एमआरआई मशीन, ऑपरेशन थियेटर, नर्सिंग स्टेशन आदि का बरीकी से अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल संचालन की कार्यप्रणाली भी समझी। अस्पताल भ्रमण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मिलकर वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जाना।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.