गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली हादसा : पुलिस ने लापरवाही बरतने पर प्लांट के परियोजना प्रबंधक को किया गिरफ्तार, अब तक 04 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2023 12:01 अपराह्न

 

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली कस्बे में स्थित नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। सोमवार को चमोली पुलिस को एक और कामबायी मिली है। पुलिस के हत्थे लापरवाही बरतने के मामले में प्लांट के परियोजना प्रबंधक की गिरफ्तारी नोएडा से की गई है।

गौरतलब है कि बीते 18 और 19 जुलाई की रात्रि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (नमामि गंगे) पुराना बाजार चमोली में ड्यूटीरत ऑपरेटर गणेश की 19 जुलाई की प्रातः मृत शरीर पाये जाने की सूचना पर थाना चमोली से चैकी प्रभारी पीपलकोटी उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, अपर उपनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद भट्ट, होमगार्ड गोपाल, होमगार्ड मुकुन्दी लाल, पीआरडी रामचन्द्र पंचायतनामे की कार्यवाही के लिए गये। इस दौरान वहां मृतक के परिजनों के साथ ही अन्य लोग भी एकत्र हो गये थे। जैसे ही पुलिस की ओर से पंचनामे की कार्यवाही किये जाने की तैयारी शुरू की जा रही थी कि अचानक वहां करंट फैल गया और 15 लोगों की मौत तथा 11 लोग घायल हो गये थे। जिसके बाद से सीवरेज प्लांट में सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठने लगे थे। जिलाधिकारी चमोली ने इस मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे तो पुलिस भी राजस्व उप निरीक्षक की तहरीर पर जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में जो लोग रडार में आये उनमें से तीन लोग पहले गिरफ्तार किये जा चुके है। जबकि अन्य लोगों में से प्लांट के परियोयजना प्रबंधक भास्कर महाजन को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

वर्चुअल पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के परियोजना प्रबंधक भास्कर महाजन की ओर से कम्पनी के निर्देशन में कर्मचारियों सुपरवाईजर पवन चमोला तथा ऑपरेटर मृतक गणेश को प्लांट के संचालन के लिए अप्रशिक्षित लोगों को रखा गया जबकि पूर्व में भी प्लांट से करंट लीक होने से कई लोग घायल हुये हैं जबकि प्लांट संचालन के लिए नियमानुसार अनुभवी एवं प्रशिक्षित लोगों को रखना अनिवार्य है। ज्वाइंट वेंचर कम्पनी के स्वामियों एवं परियोजना प्रबन्धक भास्कर महाजन की ओर से अपने अप्रशिक्षित कर्मचारियों के सहयोग से खतरनाक विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरती और सुरक्षा मानकों के विपरीत चेंज ओवर को बॉक्स के ऊपर रखा और इस प्रकार पूरे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को टीनशेड एवं विद्युत सुचालक लौह धातु से बनी संरचना में अप्रशिक्षित कर्मचारियों की ओर से चलाया जा रहा था जिसके परिणामस्वरूप 19 जुलाई को करंट लीक होने से जघन्य अपराध मानव वध की घटना घटित हुयी। पुलिस की ओर से अन्य आरोपितों की भी खोजबीन की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप, सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.