गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली हादसाः गमगीन माहौल में अलकनंदा नदी के तट पर जली 15 चितायें, गांव से लेकर शहर तक पसरा मातम, शोक में बाजार रहे बंद

सभी शवों का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 21, 2023 12:29 पूर्वाह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली हादसे में हताहत हुए सभी 15 लोगों की चितायें गुरूवार को अलकनंदा नदी के तट पर अलग-अगल पैतृक घाटों पर एक साथ चलायी गई। इतनी चिताऐं एक साथ जलता देख हर किसी की आंखों में आंसू की धरा बह रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में हताहत हुए लोगों के गम में गांवों से लेकर शहर तक मातम छाया रहा। शोक में चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ और पीपलकोटी के बाजार बंद रहे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया जिनका उनके पैतृक घाटों पर अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को चमोली कस्बे में नमामि गंगेे परियोजना के प्लांट में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत तथा 11 लोग घायल हो गये थे। जिसमें एक पुलिस का एसआई और तीन होमगार्ड के जवान शामिल है। घायलों में से गंभीर घायलों को बुधवार को ही एअर लिफ्ट करवा कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया था और बाकि पांच को गुरूवार को भेज दिया गया है।

इस हादसे में हरमनी गांव के सबसे ज्यादा दस लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल है। जबकि रांगतोली के दो, गोपेश्वर नगर क्षेत्र के पाडुली के पिता-पुत्र समेत दो, रोपा गांव का एक तथा एक पीपलकोटी पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना से हर कोई सहमा हुआ है। हरमनी गांववासी तो इस घटना से सबसे ज्यादा सदमे में है। गांव के इन दस परिवारों के साथ ही आस पडोस में बुधवार से चूल्हा तक नहीं चला है। गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा ही हाल हर उस गांव का है जहां के परिवारो के उनके अपने इस घटना में असामयिक उनका साथ हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चले गये है।

चमोली हादसे के सभी मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

चमोली हादसे के सभी मृतकों का गुरूवार को उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजन अपने-अपने पैतृक घाट पर पहुंचे जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जिला बार एसोसिएशन गोपेश्वर व कर्णप्रयाग बार एसोसिएशन ने भी दी श्रद्धाजंलि

चमोली हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जिला बार एसोसिएशन गोपेश्वर में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा सीएम को एक ज्ञापन देकर मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये के मुआवजा दिए जाने की मांग की, वहीं कर्णप्रयाग बार एसोसिएशन ने भी मृतको की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और सीएम को ज्ञापन भेजकर इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट, अगले पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड : सितारगंज तहसील में विजिलेंस ट्रैप के बाद पूरी रात बवाल, राजस्व कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • मूसलाधार बारिश से ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में घुसा मलबा, दो परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
  • उत्तराखंड सितारगंज तहसील में विजिलेंस ट्रैप के बाद पूरी रात बवाल, राजस्व कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट, अगले पांच दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • कांवड़ यात्रा शुरू, शिव भक्ति में सराबोर हरिद्वार
  • ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने भगवान राम और यश दिखे रावण के दमदार अवतार
  • सितारगंज तहसील में रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को बना लिया बंधक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.