posted on : जुलाई 20, 2023 4:48 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आगामी 23 जुलाई, दिन रविवार को किया जाएगा ।क्लब के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे बताया कि आगामी 23 जुलाई, दिन रविवार को स्थान रोटरी कॉम्प्लेक्स नजीबाबाद रोड कोटद्वार मे समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सको के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा । जिसमें हड्डी, कैंसर रोग, पेट एवं लीवर रोग, श्वसन सम्बन्धी रोग, जनरल फिजिशियन व बाल रोग सम्बन्धित बीमारियो की जांच की जायेगी । शिविर मे रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर व इसीजी की जांच की जाएगी । उन्होंने नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंहुच कर उक्त शिविर का लाभ उठाये ।




