मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना : मुर्गी पालन के तहत कड़कनाथ प्रजाति पर विशेष ध्यान दे – डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2020 5:55 अपराह्न

एडी रेशम के बैठक में न पहुंचने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जनपद के बन्द हुए स्कूलों को आजीविका संवर्द्धन समूह को एलोट करने को कहा, ताकि स्वरोजगार के इच्छुक जिन लोगो को जगह की कमी है, उन्हें उपलब्ध कराये जा सके। उन्होंने एडी रेशम के बैठक में न पहुंचने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पाॅली हाउस के बड़े प्लान हेतु जगह का चिन्हीकरण करने, मुर्गी पालन (कड़कनाथ), मौन पालन, बकरी पालन, पशुपालन आदि कलस्टर के माध्यम से करते हुए बढ़ाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उद्यान विभाग को पाॅली हाउस, सब्जी बीज वितरण, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, हल्दी/अदरक बीज वितरण, उद्यानों की घेरवाड़ आदि कार्य एनआरएलएम कलस्टर के माध्यम से करते हुए बढाने को कहा। पशुपालन विभाग को पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के तहत कड़कनाथ प्रजाति को विशेष फोकस करते हुए बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2019-20 में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना तथा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाल स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने खादी, कृषि, डेरी विकास, कॉपरेटिव, सहकारिता, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना, मत्स्य, नगर पंचायत, नगर पालिका, समाज कल्णाण, ग्राम्य विकास आदि विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत उपलब्धि हांसिल करते हुए रोजगार सृजन बढ़ाने के निर्देश दिये।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र मृत्युंजय सिंह ने बैठक का एजेडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” के तहत उद्यम के लिए अधिकतम रूपये 25 लाख तथा सेवा व व्यवसाय क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये का ऋण दिया जा सकता है। योजना के अन्तर्गत स्थापित इकाईयों को ऋण के सापेक्ष 20 प्रतिशत उपादान दिया जायेगा। इसके तहत सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत बैंक में जमा कराना अनिवार्य है। बताया कि योजनान्तर्गत 650 रजिस्ट्रेशन हुए है, जिन्हें जल्द ही फाइनल कर दिया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, सीएचओ डा. नरेन्द्र सिह, सीवीओ एस.के.सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोडा, सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश रयाल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रदीप बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.