शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूचना आयोग ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की सहायक अभियंता आकृति गुप्ता को कारण बताओं नोटिस किया जारी, जानें………

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2023 3:02 अपराह्न
देहरादून : सूचना आयोग उत्तराखण्ड के आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, दुगड्डा की लोक सूचना अधिकारी/सहायक अभियंता आकृति गुप्ता को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि धारा 20 (1) के अंतर्गत दर्शित करेंगे कि आयोग में गलत तथ्य प्रस्तुत करने एवं सूचना की पहुंच में बाधा उत्पन्न करने के लिए क्यों ना उन पर ₹25000 तक की शास्ति आरोपित कर दी जाए।
दरअसल कोटद्वार में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं, जिसका लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उक्त के क्रम में सूचना का अधिकार में मुजीब नैथानी ने अपनी शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण के संबंध में की गई कार्यवाही की प्रमाणित छायाप्रतिलिपि के लिए आवेदन किया था , सूचना प्राप्त न होने पर प्रथम अपील में यह सामने आया था कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही की ही नहीं गई है, जिस पर प्रथम अपीलीय अधिकारी ने  दिनाँक: 22 दिसंबर 2021 को लोक सूचना अधिकारी ,लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा को कार्यवाही कर सूचना मुजीब नैथानी को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए थे, मगर सालों भी जाने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने पर यह मामला सूचना आयोग पहुंच गया।
 जहां लोक सूचना अधिकारी/  सहायक अभियंता आकृति गुप्ता द्वारा राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा की पीठ के समक्ष यह कथन किया  कि अधिशासी अभियंता द्वारा प्रथम अपील में दिए गए निर्देशों के उपरांत उपजिलाधिकारी कोटद्वार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण चिन्हित करने हेतु दिनांक 22:12 2021 को पत्र प्रेषित किया गया था , किंतु उनके स्तर से अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जिस कारण उक्त प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई लंबित है।
इस पर न्याय हित में उप जिलाधिकारी कोटद्वार को अपील में पक्षकार बनाते हुए राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा नोटिस जारी किया गया कि आगामी तिथि पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे कि लोग सूचना अधिकारी, कार्यालय अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा बार-बार पत्राचार करने के उपरांत भी उनके द्वारा उक्त प्रकरण पर कार्यवाही ना किए जाने के क्या कारण रहे तथा सूचना की पहुंच में बाधा उत्पन्न कराने के लिए क्यों ना उनके विरुद्ध उच्च अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा प्रेषित कर दी जाए।
 उक्त के क्रम में उप जिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा स्पष्ट किया गया कि उपजिलाधिकारी कार्यालय के पत्र संख्या 568 /जेए/ 2021 दिनांक : 31/03 /2022 के द्वारा तहसीलदार कोटद्वार एवं राजस्व निरीक्षक पट्टी सुखरो को पत्र प्रेषित करते हुए अतिक्रमण चिन्हित करने हेतु दिनांक 7 अप्रैल  2022 की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसकी प्रति अधिशासी अभियंता,  लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को आवश्यक कार्यवाही हेतु एवं अपीलार्थी को भी प्रेषित की गई थी, किंतु प्रकरण पर अग्रेतर कार्यवाही ना होने के क्रम में पुनः पत्र संख्या 966 /जे ए/2022 दिनांक 12/05 /2022 के द्वारा अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित किया गया तथा प्रतिलिपि तहसीलदार कोटद्वार को भी प्रकरण में आख्या प्रस्तुत करने हेतु प्रस्तावित की गई ।
उप जिलाधिकारी के उक्त स्पष्टीकरण पर राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा पत्रावली का परीक्षण किया गया एवं उभय पक्षों के मौखिक कथनों को सुनने के पश्चात यह तथ्य प्रकाश में आया कि गत तिथि पर आकृति गुप्ता, लोक सूचना अधिकारी/ सहायक अभियंता द्वारा आयोग के समक्ष बिना प्रकरण का संज्ञान लिए गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए। जबकि उप जिलाधिकारी दुगड्डा द्वारा आज प्रेषित आख्या के परीक्षण से स्पष्ट हो रहा है कि उनके स्तर पर कार्यवाही की गई है , क्योंकि उपस्थित लोक सूचना अधिकारी स्थिति स्पष्ट करने में असमर्थ है और तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी आकृति गुप्ता, लोक सूचना अधिकारी/ सहायक अभियंता द्वारा आयोग के समक्ष गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं, अतः आकृति गुप्ता, तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी , सहायक अभियंता सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20(1) के अंतर्गत कारण दर्शित करेंगे कि आयोग  में गलत तथ्य प्रस्तुत करने एवं सूचना की पहुंच में बाधा उत्पन्न करने के लिए क्यों ना उन पर  ₹25000 मात्र तक की शास्ति अधिरोपित कर दी जाए। साथ ही लोक सूचना अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि उक्त प्रकरण पर आगामी तिथि पर स्पष्ट करेंगे कि उपजिलाधिकारी दुगड्डा द्वारा प्रेषित पत्र उनके कार्यालय में कब प्राप्त हुए,  एवं उन पत्रों पर क्या कार्रवाई की गई और यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कार्रवाई ना करने हेतु कौन अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.