posted on : जून 4, 2021 9:05 अपराह्न
सतपुली | व्यपार मंडल सतपुली के अध्यक्ष जयदीप नेगी के द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को व्यपारियों के हितो के लिए एक ज्ञापन भेजा गया | कोरोना महामारी के कारण देश की आप जनमानस से लेकर शासन ओर प्रशासन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। वहीं व्यापारियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड रही है। जिसे देखते हुए व्यापार मंडल सतपुली के द्वारा व्यापारियों के हित को देखते हुए चार मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को व्यपारियों के हितो के लिए एक ज्ञापन भेजा गया | जिसमे व्यापारियों का लोगों के संपर्क में आने के कारण व्यापारियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करना | लाॅकडाउन के दौरान व्यापारियों के अलग-2 प्रतिष्ठानों को समय के हिसाब से छूट देना | व्यापारियों को टैक्स एवं जीएसटी में छूट देने व दुकानों की समय सीमा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बढाई जाना। ज्ञापन देने वालों में जयदीप नेगी अध्यक्ष व्यापर मंडल सतपुली, डब्बल मियां, सरत सिंह, राम किशोर मौजूद रहे |
Discussion about this post