सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी – सीएम

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2020 5:01 अपराह्न

सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय- मुख्यमंत्री

कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगीजल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजें

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सीएम की 70 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों के लिए केन्द्र को प्रस्ताव बनाकर भेजें। केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के लिए राज्य सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सोमवार को सचिवालय में डोईवाला विधानसभा की घोषणाओं के सबंध में बैठक ली। ज्ञातव्य है कि पिछली बैठकों में अन्य विधानसभाओं की समीक्षा हो गई थी। डोईवाला विधानसभा में मुख्यमंत्री की 132 घोषणाओं में से 93 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवर ब्रिज से भानियावला तक डबल लेन के निर्माण एवं बाईपास के किनारे फुटपाथ निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य में विलम्ब पर नारजगी व्यक्त की। उन्होंने 30 जून तक इसका एस्टीमेट शासन को भेजने के निर्देश दिये। नागल ज्वालापुर से डोईवाला के मध्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण के अवशेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में स्व. राजेन्द्र सिंह शाह की मूर्ति जल्द स्थापित करने के निर्देश दिये।

पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जौलीग्रान्ट पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। डोईवाला नगरीय पेयजल योजना का कार्य भी प्रगति पर हैं वैभव विहार नवादा में जलाशय एवं डोईवाला विधानसभा के विभिन्न वार्डों के मौहल्लों में पाईप लाईन बिछाने के कार्य के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सौडा सरोली, बड़ासी ग्रान्टएवं थानों-चकताई पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य जल जीवन मिशन के तहत किया जायेगा।

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई की इन्दरपुर में नवादा नाले की जल निकासी एवं माजरी नहर के दोनों ओर वाकिंग ट्रेक तथा शैडेड सिटिंग एरिया निर्माण का कार्य गतिमान है। डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण के लिए रेशम विभाग की भूमि चिन्हित की गई है, इसके लिए अभी विभाग की सहमति नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए विभाग से बात की जाय। उनको अन्य स्थान पर भूमि की व्यवस्था भी जाय। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राजकीय इण्टर कॉलेज इठारना के लिए नवीन भवन, राजकीय इण्टर कॉलेज दूधली में बहुद्देशीय हॉल एवं राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी के कक्षा कक्षों के जीर्णोद्धार की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।

युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि मिनी स्टेडियम के लिए अठूरवाला में जमीन चिन्हित की गई है। दुधली, भानियावाला, लालतप्पड़ व थानों में छोटे-छोटे खेल मैदानों की स्थापना की कार्यवाही गतिमान है। राज्य स्तरीय शहीद स्मारक का निर्माण कार्य शहरी विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिए सहस्त्रधारा रोड पर भूमि चिन्हित की गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इठारना में सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है। डोईवाला में एक फायर यूनिट स्थापित की गई, फायर स्टेशन की कार्यवाही गतिमान है। डोईवाला सुगरमिल के आधुनिकीकरण का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव आर.के सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेष बगोली, दिलीप जावलकर, बृजेश कुमार संत एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर विशेषज्ञों का जोर
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.