posted on : अप्रैल 12, 2023 4:43 अपराह्न
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार व नगर निगम के अन्य कर्मचारियों की एक टीम ने बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित करने हेतु उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्लास्टिक मुक्त कोटद्वार अभियान के अन्तर्गत प्लास्टिक के विक्रेताओं के दुकान व गोदाम पर छापेमारी की गयी। जिस क्रम में विक्रेता सीताराम अग्रवाल एवं नवल सुन्दर लाल के यहाँ से लगभग 1.5 कुन्तल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा गया। नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार ने कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले आम जनमानस से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग न करने हेतु अपील की गई ।




