posted on : अप्रैल 7, 2023 4:40 अपराह्न
कोटद्वार । 06 अप्रैल को भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है । यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा। शुक्रवार को भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष शांतनु रावत की अध्यक्षता में सुबह स्वच्छता अभियान चलाया जोकि वार्ड नंबर 7 कौडिया में चलाया गया । तत्पश्चात दोपहर में सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दो सौ से अधिक लोगों से सहभोज का आनंद लिया ।




