मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली जिले में पौधारोपण कर प्रशासन के साथ ही संगठनों ने मनाया पर्यावरण दिवस

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2020 5:45 अपराह्न

चमोली । चमोली मे शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस को प्रशासन के साथ ही विभिन्न संगठनों ने कोरोना संकट काल में नियमों को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वनों में फैले कचरे को साफ किया।

 

पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने किया पौधरोपण

गोपेश्वर में चिपको आंदोलन के प्रणेता व अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद्  पद्मश्री गांधी शांति पुरस्कार विजेता चंडी प्रसाद भट्ट ने गोपेश्वर गांव के समीप स्थानीय लोगो के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर्यावरणविद् उन्होंने कहा की प्रकृति माता है उसका दोहन ही आज प्राकृतिक आपदाओ का कारण बन रहा है। आवश्यकता अनुसार ही हम प्रकृति से चीजे ग्रहण करे अति किसी भी चीज की ठीक नही है। मनुष्य अपनी विलासिता के लिये जल, जंगल और जमीन को उजाड रहा हैए जिसके संकेत हमे यदाकदा प्राकृतिक आपदाओ के रूप मे दिखते रहते है। आने वाले समय मे यदि मनुष्य का प्रकृति के साथ छेडछाड जारी रहा तो इसकी बडी कीमत हम सब को चुकानी पड सकती है और हो सकता है कि तब स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर हो जाय।

 

प्रशासन, पुलिस व वन विभाग ने लगाये पौध

विश्व पर्यावरण दिवस के जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान व वन विभाग के अधिकारियों ने कुण्ड काॅलोनी स्थित शहीद पार्क एवं वन चेतना केन्द्र में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पौधरोपण करते हुए वन विभाग के अधिकारियों से अधिक से अधिक पौधरोपण की दिशा में जरूरी कदम उठाने को कहा। इस दौरान मोरपंखी, कनेर इत्यादि सजावटी पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान डीएफओ बदरीनाथ आशुतोष सिंह, डीएफओ अलकनंदा सर्वेश कुमार दुबे, आरओ आरती मैठाणी, आरओ मंगल सिंह राणा आदि मौजूद थे।

 

विभिन्न संगठनों ने भी किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल भवन गोपेश्वर, भाजपा कार्यकर्ताओं, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं व पेड़वाले गुरूजी धनसिंह गरिया आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौध रोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने भी लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक है कि अपने आसपास स्वच्छता रखी जाए व पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखा जाए। इस मौके पर बाल भवन के विनोद रावत, एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा, अमित कुमार, विपिन कंडारी आदि मौजूद थे।

इधर नेहरू युवा केंद्र के युवा क्लब चाकलाखेत ने भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर माहित, देवेंद्र, राहुल, राजेश आदि मौजूद थे। उधर जोशीमठ विकास खंड के उर्गमघाटी के ल्यारी, थैणा गांव में महिला मंगल दल ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। 

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.