शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रवेंद्र सिंह नेगी ने देवाल ब्लाक के लौसरी गांव में सुनी जन समस्याएं, विभिन्न विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2023 11:27 पूर्वाह्न

चमोली : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद चमोली के प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रवेंद्र सिंह नेगी ने देवाल ब्लाक के लौसरी गांव का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। सूचना अधिकारी ने ग्रमीणों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयुष्मान  स्वास्थ्य योजना से निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। जिन लोगों ने अभी तक अपना स्वास्थ्य कार्ड नही बनाए है वो अपने निकट स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनाए। वृद्धावस्था पेंशन में सरकार द्वारा अब पति-पत्नी दोनों को लाभ दिया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा से किसानों को फसल सुरक्षा दी जा रही है। सहकारिता से शून्य प्रतिशत ब्याज पर त्रण सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न उद्यमों की स्थापना के लिए सब्सिडी पर ऋण सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने ग्रमीणों को पाली हाउस, मत्स्य पालन, मौन पालन, भेड बकरी पालन, मशरूम व कीवी उत्पादन, होम-स्टे इत्यादि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और ग्रमीणों को इसका लाभ लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। ग्रमीणों ने रा.उ.मा. विद्यालय लौसरी का उच्चीकरण, आपदा में क्षतिग्रस्त भवनों का पुनर्निर्माण, जेजेएम में पेयजल कनेक्शन न मिलने, मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने, पीएम आवास, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन से संबधित समस्या रखी। सूचना अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं रखी है, उनको जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने गांव के विकास और स्वरोजगार के संबध में ग्रमीणों के सुझाव भी लिए। जिस पर ग्रमीणों ने बताया कि चाय बगान के लिए उनके गांव में भूमि उपलब्ध है। इस पर सूचना अधिकारी ने बताया कि चाय बागान तैयार करने के लिए जल्द ही मृदा एवं जलवायु परीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लौसरी गांव में रा.उ.मा विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र में शैक्षणिक कार्यो एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था और प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र लौसरी में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, गांव में संचालित चैनिंग फैन्सिंग, मनरेगा के तहत निर्मित पैदल मार्ग, नौले धारे जीर्णोद्धार, मंदिर का सौन्दर्यीकरण आदि विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। गांव भ्रमण के  दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से सबंधित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह भण्डारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रमीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.