रविवार, नवम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शराब पीकर वाहन चलाने सम्बन्धी चालान पर परिवहन, पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई कड़ी नाराजगी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2023 6:10 अपराह्न
 
पौड़ी । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गत माह जनवरी में शराब पीकर वाहन चलाने सम्बन्धी चालान पर परिवहन, पुलिस विभाग व राजस्व अधिकारियों की धीमी कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिये। बैठक में परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा शराब पीकर किये गये चालनों में सुस्ती पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चालू सप्ताह में चालान में प्रगति लाने पर ही परिवहन विभाग के अधिकारी का वेतन आहरित किया जायेगा। साथ ही पुलिस विभाग के थाना व चौकी प्रभारियों की धीमी प्रगति पर एसएसपी से बात की जायेगी। माह जनवरी में नशे में वाहन संचालन करने वालों पर परिवन विभाग द्वारा 01. जबकि पुलिस विभाग द्वारा 15 चालान किये गये है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार गत जनवरी माह में कुल 05 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें से 04 दुर्घटनाएं सांय 06 से 09 बजे के बीच में होना पाया गया है।
सड़क दुर्घटनाओं के पैटर्न को देखते हुए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारियों के लिए एल्कोमीटर व चालान बुक प्राथमिकता के अधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि आगले दो दिन में नीलकंठ क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर नशे में वाहन संचालन वालों के चालान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रोड़ के किनारों पर क्रेश बेरियर लगाये जाने सम्बन्धी कार्यो में तेजी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीओ प्रेमलाल टम्टा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि धन सिंह कुटियाल व डीपी नौटियाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 
  • आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
  • बच्चों को सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, अपनी माटी की कहानियां, लोकगीत और लोरियां भी सुनाइए – बंशीधर तिवारी
  • सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • देहरादून में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का सफल समापन
  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.